गैंगस्टर सुंदर भाटी के भतीजे नवीन भाटी पर एफआईआर, महिला ने पुलिस से शिकायत की

ग्रेटर नोएडा : गैंगस्टर सुंदर भाटी के भतीजे नवीन भाटी पर एफआईआर, महिला ने पुलिस से शिकायत की

गैंगस्टर सुंदर भाटी के भतीजे नवीन भाटी पर एफआईआर, महिला ने पुलिस से शिकायत की

Tricity Today | सुंदर भाटी

Greater Noida News : कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी के भतीजे नवीन भाटी के खिलाफ पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि नवीन भाटी ने उसे धमकाया है। महिला खुद को नवीन भाटी से जान का खतरा बता रही है। आपको बता दें कि नवीन भाटी के खिलाफ भी पिछले साल गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में उसकी कई संपत्तियों को जब्त कर लिया था। नवीन ग्रेटर नोएडा में सेक्टर अल्फा-2 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष भी रह चुका है।

महिला को बिना वजह नवीन ने धमकाया
सेक्टर एल्फा-2 में रहने वाली महिला सरिता ने पुलिस को बताया कि बिना वजह उसको धमकाया है। अब इस मामले  में अल्फा-2 सेक्टर के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नवीन भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नवीन भाटी पर आरोप है कि वह कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के गिरोह से ताल्लुक रखता है। सुंदर भाटी के पैसे को कारोबार में लगाता है। वह सुंदर भाटी का भतीजा लगता है। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने शुरू की जाँच कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला के घर के पास नवीन का कोई सामान रखा था। महिला ने नवीन को वह सामान हटाने के लिए कहा था। यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने महिला के साथ अभद्रता की है।

गैंगस्टर के तहत हो चुकी कार्रवाई
आपको बता दें कि नवीन भाटी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पहले भी बड़ी कार्रवाई की है। नवीन भाटी के स्क्रैप कारोबारियों से लिंक है। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। नवीन भाटी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उसकी काफी संपत्ति जप्त की है। इस पर रंगदारी, जानलेवा हमला और गैंगस्टर आदि के मामले दर्ज हैं। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.