ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा टला, यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक में लगी आग

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा टला, यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक में लगी आग

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा टला, यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक में लगी आग

Tricity Today | BIG BREAKING

Greater Noida News : रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा होने से टला है। जानकारी के मुताबिक रविवार को देर शाम को यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक में आग लग गई। जिसके बाद बाइक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आगे की कार्रवाई रबूपुरा थाना पुलिस कर रही है।

कैसे हुआ हादसा 
पुलिस ने बताया कि यह हादसा सत्यपाल निवासी सूरजपुर के साथ रविवार की शाम को हुआ। पुलिस ने बताया कि सत्यपाल अपनी बाइक पर सवार होकर जेवर से सूरजपुर की तरफ आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर 11 किलोमीटर के पास उनकी बाइक में शार्ट सर्किट हो गया। जिसकी वजह से उनकी बाइक में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि बाइक में आग ही सत्यपाल कूद गए थे, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.