लूट की घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली, एक को पकड़ा दो भागे

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ : लूट की घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली, एक को पकड़ा दो भागे

लूट की घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली, एक को पकड़ा दो भागे

Tricity Today | मुठभेड़ में घायल आरोपी

Greater Noida News : चोरी के इरादे से घूम रहे तीन बदमाशों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मुठभेड़ में दो बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित की गयी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा और 1 खोखा कारतूस बरामद किए है।

काउंटर अटैक में लगी गोली
एडीसीपी सेन्ट्रल विशाल पाण्डेय ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सूरजपुर थाना पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस के काउंटर अटैक में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दो बदमाश मौके से फरार हो गए। यह घटनास्थल पर लूटपाट की घटना के इरादे से इकट्ठा हुए थे।

दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने जिले में अनेकों चोरी की घटना को कबूला है। इस पर लूट, चोरी और डकैती के दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। आरोपी की पहचान महिंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हाथरस का रहने वाला है। पुलिस ने महेंद्र को 130 मीटर रोड स्थित सुपरटेक ऑफिस के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हैं, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.