घर लौट रहे व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस का लूट की वारदात से इंकार

नोएडा में अपराधी बेलगाम : घर लौट रहे व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस का लूट की वारदात से इंकार

घर लौट रहे व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस का लूट की वारदात से इंकार

Google Image | symbolic

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रविवार की देर रात एक सब्जी व्यापारी पर गोलीबारी की गई है। सब्जी व्यापारी मूल रूप से बदायूं के रहने वाले हैं। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मारी है। हालांकि, पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया है। यह वारदात ग्रेटर नोएडा के कासना थानाक्षेत्र में हुई है।

क्या है पूरा मामला
वारदात के बारे गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति कोमिल पुत्र बलदेव है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। वह मूल रूप से बदायूं जिले का रहने वाला है। कोमिल वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के कस्बा डाढ़ा में किराए का कमरा लेकर रहता और सब्जी बेचने का कार्य करता है। रविवार को सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहा था। सुपरटेक जार सोसायटी की तरफ से जुगाड़ मोटर रिक्शा से वापस आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्ति ने उसके ऊपर फायर कर दिया। जिससे कोमिल घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस घटना की जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि कोमिल से घटना के बारे में जानकारी ली गई है। उसके साथ लूट या लूट का प्रयास जैसी कोई घटना नही हुई है। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो अस्पताल में मौके पर हैं। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। आपको बता दें कि शनिवार को भी कासना थानाक्षेत्र में रोडरेज के बाद हमला किया गया था। आरोपियों ने कार सवार का करीब दी किलोमीटर तक पीछा किया था। उसके बाद घर में घुसकर दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.