शहर में आई अवैध होर्डिंग की बाढ़, महिला की मौत के बाद भी अफसर गहरी नींद में, जिम्मेदार कौन?

ग्रेटर नोएडा का बड़ा मुद्दा: शहर में आई अवैध होर्डिंग की बाढ़, महिला की मौत के बाद भी अफसर गहरी नींद में, जिम्मेदार कौन?

शहर में आई अवैध होर्डिंग की बाढ़, महिला की मौत के बाद भी अफसर गहरी नींद में, जिम्मेदार कौन?

Tricity Today | शहर में आई अवैध होर्डिंग की बाढ़

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा शहर में अवैध होर्डिंग की बाढ़ आई हुई है। पूरे शहर में जगह-जगह अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ईस्ट में अवैध रूप से होर्डिंग लगे हुए है। बताया जाता है कि अथाॅरिटी के अर्बन विभाग से मिलकर होर्डिंग माफिया सक्रिय है। 

एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य ने उठाया मुद्दा 
एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ और एसीईओ पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि सूरजपुर-कासना रोड पर स्थित दुर्गा गोलचक्कर पर अवैध होर्डिंग लगे हुए है। एक होर्डिंग पान मसाला और स्कूटी के प्रचार का होर्डिंग है। 

करीब एक लाख रुपए में शुरू होता है खेला
इसी तरह ग्रेटर नोएडा के हर गोलचक्कर पर अवैध होर्डिंग लगे हुए दिखाई देते हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिलपता गोलचक्कर से लेकर पृथला, खंजरपुर और गौर सिटी तक सैकड़ों अवैध होर्डिंग लगे हुए है। बताया जाता है कि प्रत्येक होर्डिंग का एक 80 हजार रुपए से लेकर एक लाख तक वसूला जाता है। यह अवैध होर्डिंग ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी के अधिकारियों के लिए काली कमाई का जरिया बन गया है। 

अर्बन विभाग से साठ-गांठ का आरोप
ग्रेटर नोएडा में बगैर प्राधिकरण के अफसरों की इजाजत से एक भी होर्डिंग लगाकर प्रचार करना अवैध है, लेकिन होर्डिंग माफियाओं ने अर्बन विभाग के अधिकारियों के साथ साठ-गांठ कर ली है। जिससे अवैध धन वसूली होर्डिंग के जरिए की जा रही है।

एक महिला की मौत हुई थी, फिर भी कोई एक्शन नहीं
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर, स्कूल और काॅलेज समेत अन्य प्रोडेक्ट के उत्पादन का प्रचार करने के लिए अवैध होर्डिंग सैकड़ों की संख्या में लगे हुए है। बताया जाता है कि अर्बन विभाग ने अपने आदमी अवैध होर्डिंग लगाने के लिए क्षेत्र में छोड़े हुए है। सूरजपुर एंट्री पाइंट तो अवैध होर्डिंग से प्रचार करने के लिए पूरी तरह से पाट दिया गया है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध होर्डिंग से एक महिला की मौत हो गई थी। महिला अपनी स्कूटी से कहीं पर जा रही थी। तभी उनके ऊपर होर्डिंग गिर गया था, लेकिन बड़ी बात यह है कि उसके बावजूद भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सैकड़ों की संख्या में अवैध होर्डिंग लगे हुए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.