कार के मेले में आएंगे 50 देशों के 50,000 विदेशी लोग, मेक इन इंडिया पर सरकार का जोर

Auto Expo 2025 : कार के मेले में आएंगे 50 देशों के 50,000 विदेशी लोग, मेक इन इंडिया पर सरकार का जोर

कार के मेले में आएंगे 50 देशों के 50,000 विदेशी लोग, मेक इन इंडिया पर सरकार का जोर

Tricity Today | Bharat Mobility

Greater Noida News : ऑटो एक्सपो 2025 इस बार काफी ज्यादा विशाल होने जा रहा है। यह कार्यक्रम "भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो" के तहत आयोजित हो रहा है। आयोजन में "मेक इन इंडिया" अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स, कमर्शियल व्हीकल, ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल होंगे। जो इस आयोजन को व्यापक रूप से प्रस्तुत करेंगे।

50 देशों का प्रतिनिधित्व और 50,000 अंतरराष्ट्रीय खरीदार
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में करीब 50 देशों की भागीदारी होगी। इसमें न केवल ऑटोमोबाइल कंपनियां बल्कि ईवी बैटरी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाता, अर्बन मोबिलिटी सिस्टम्स और ऑटोमोटिव स्टील जैसी तकनीकी समाधान पेश करने वाली कंपनियां भी शामिल होंगी। इस इवेंट में 5000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की उम्मीद है, जो भारत के ऑटोमोबाइल निर्यात को नए ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं।

ईवी और नई तकनीकी का प्रमुख फोकस
इस बार एक्सपो का मुख्य फोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और नई तकनीकी पर रहेगा। ईवी बैटरी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट अर्बन मोबिलिटी सिस्टम्स और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी तकनीकों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। यह भारत के ग्रीन मोबिलिटी मिशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्र और राज्य सरकारों की भागीदारी
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में केंद्र सरकार के 15 मंत्रालय और विभिन्न राज्य सरकारों की भी भागीदारी होगी। इस पहल से भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर मजबूती मिल सकती है।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.