उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ने कहा- देशद्रोहियों की मोटोजीपी बैन होनी चाहिए, साथ में मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ने कहा- देशद्रोहियों की मोटोजीपी बैन होनी चाहिए, साथ में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी ने कहा- देशद्रोहियों की मोटोजीपी बैन होनी चाहिए, साथ में मुकदमा दर्ज

Tricity Today | उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह

Greater Noida News : इंडियन मोटोजीपी कंपनी के खिलाफ भारत के लोगों में आक्रोश लगता बढ़ता जा रहा है। इंडियन मोटोजीपी के आयोजन कर्ताओं ने लाइव स्क्रीन पर भारत के नक्शे से कश्मीर हटा दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद मोटोजीपी ने भारतवासियों से माफी मांगी, लेकिन उसके बावजूद भी लोगों का गुस्सा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मोटोजीपी जैसी कंपनियों पर देशद्रोही का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जिन्हें बिल्कुल भी तमीज नहीं है।

ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा, "ऐसे देशद्रोही की मोटोजीपी बैन होनी चाहिए। इनको बिल्कुल भी तमीज नहीं है। आखिरकार भारत के नक्शे से कश्मीर हटाकर यह लोग देश की जनता और सरकार से कैसा लाभ लेना चाहते हैं? ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए और सख्त कानूनी कार्य होनी चाहिए।"

लाइव स्क्रीन पर भारत के नक्शे से हटाया था जम्मू-कश्मीर
दरअसल, शुक्रवार (21 सितम्बर) को आयोजन के दौरान बीआईसी पर लाइव स्क्रीन चली। इस वीडियो में भारत के नक्शे के साथ खिलवाड़ किया गया। दर्शकों को जो लाइव स्क्रीन दिखाई गई, उस पर भारत के नक्शे से जम्मू, कश्मीर, लेह और लद्दाख को हटा दिया गया था। बीआईसी पर मौजूद दर्शकों में इंडियन मोटोजीपी आयोजनकर्ता कंपनी के खिलाफ भारी रोष पैदा हुआ। लोगों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट किए गए। जिसमें उत्तर प्रदेश शासन और केंद्र सरकार से इंडियन मोटोजीपी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की गई।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.