टोल मांगने पर प्लाजा पर तैनात पूर्व कर्मचारियों ने बूथ पर की मारपीट, पुलिस आई तो गाड़ी छोड़कर भागे

Greater Noida : टोल मांगने पर प्लाजा पर तैनात पूर्व कर्मचारियों ने बूथ पर की मारपीट, पुलिस आई तो गाड़ी छोड़कर भागे

टोल मांगने पर प्लाजा पर तैनात पूर्व कर्मचारियों ने बूथ पर की मारपीट, पुलिस आई तो गाड़ी छोड़कर भागे

Tricity Today | CCTV Footage

Greater Noida : शुक्रवार की दोपहर 2 लोगों ने लुहारली टोल प्लाजा पर मारपीट की है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग पहले इसी टोल प्लाजा पर कर्मचारी के पद पर तैनात थे, लेकिन ड्यूटी के दौरान इन्होंने नियमों का उल्लंघन किया। दोनों आरोपी टोल पर आने वाली गाड़ियों से अवैध उगाही करते थे। जिसकी वजह से प्रबंधक ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया था। अब शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे टोल प्लाजा पर तैनात दोनों कर्मचारियों ने महिला कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

टोल प्लाजा पर तैनात रहे आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक राजा भाटी और जय खारी लुहारली टोल प्लाजा पर तैनात थे। दोनों ड्यूटी के दौरान अवैध तरीके से उगाही करते थे। वाहन चालकों से पैसे लेकर मुफ्त में गाड़ियों को टोल प्लाजा से निकलवा देते थे। जिसके बाद टोल प्रबंधक ने तत्काल प्रभाव से दोनों राजा भाटी और जय खारी को नौकरी से निकाल दिया।

शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे की घटना
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे एक इको गाड़ी लुहारली टोल प्लाजा पर रुकी थी। जब इको गाड़ी चालक से टोल मांगा गया तो उसने देने से इनकार कर दिया। इस दौरान इको गाड़ी चालक ने टोल बूथ पर तैनात कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की। टोल बूथ पर तैनात महिला कर्मचारियों के साथ बदतमीजी भी की। विवाद के दौरान पीछे से एक आल्टो कार आई और उसमें से दो लोग उतरे, वो राजा भाटी और जय खारी थे। जो पहले टोल पर ही तैनात थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के आने से पहले आरोपी अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.