गौतमबुद्ध नगर के पूर्व विधायक पर रेप का आरोप, वायरल पत्र के बाद जांच शुरू

बड़ी खबर : गौतमबुद्ध नगर के पूर्व विधायक पर रेप का आरोप, वायरल पत्र के बाद जांच शुरू

गौतमबुद्ध नगर के पूर्व विधायक पर रेप का आरोप, वायरल पत्र के बाद जांच शुरू

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक महिला ने गौतमबुद्ध नगर के पूर्व विधायक पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है, वायरल पत्र की प्रति लेकर गुरुवार को पूर्व विधायक कमिश्नरी मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, अपर आयुक्त कानून और व्यवस्था ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

क्या है पूरा मामला
गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से भाजपा और बसपा के टिकट पर 3 बार विधायक रह चुके नेता पर रेप के आरोप लगे हैं। इसका एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके अलावा विधायक पर महिला की अश्लील वीडियो बनाने के भी आरोप लगे है। महिला का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत सूरजपुर और बीटा-2 कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद पीड़िता उच्च अधिकारियों के पास पहुंची। जब मामला अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए।

पूर्व विधायक ने दी सफाई
वहीं, दूसरी ओर इस मामले में पूर्व विधायक का कहना है कि वह इस प्रकार की किसी महिला को जानते नहीं है। उन्होंने आज तक इस नाम की महिला का नाम तक नहीं सुना। विधायक ने दावा किया है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है। यह पत्र राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उनकी छवि धूमिल करने और बदनाम करने के लिए यह पत्र लिखा गया है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.