चौदह साल के किशोर ने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया, चार साल का बच्चा हुआ बेहाल

ग्रेटर नोएडा : चौदह साल के किशोर ने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया, चार साल का बच्चा हुआ बेहाल

चौदह साल के किशोर ने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया, चार साल का बच्चा हुआ बेहाल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

  • टॉफी देने के बहाने आरोपी किशोर बच्चे को घर की छत पर ले गया
  • बच्चे को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया, पुलिस ने बयान दर्ज किए
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में बड़ी शर्मनाक वारदात सामने आई है। एक गांव में रहने वाले चौदह वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाले चार साल के मासूम के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी किशोर बच्चे को टॉफी देने के बहाने घर की छत पर ले गया था। जहां आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म किया है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो घटना के बारे में पता चला। परिजनों ने तुरन्त सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। 

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी किशोर पड़ोसी के घर खेलने पहुंचा था। इस बीच आरोपी किशोर खेल-खेल में पड़ोसी के चार साल के बच्चे को टॉफी देने के बहाने घर की छत पर ले गया। जबकि, दोनों के परिजन शाम के समय घर के बाहर बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच परिजनों को चार साल के बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। परिजनों को लगा कि बच्चा छत से गिर गया है। परिजन छत पर पहुंचे तो बच्चे खून से लथपथ हालत में था। पता चला कि किशोर ने बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूरजपुर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित बच्चे को अस्पताल भेजा गया। आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बच्चे का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.