पीएम शेख हसीना ने नरेंद्र मोदी के सामने उठाया मुद्दा

बांग्लादेश से नोएडा अपने पति को लेने आई सोनिया अख्तर की बड़ी सफलता : पीएम शेख हसीना ने नरेंद्र मोदी के सामने उठाया मुद्दा

पीएम शेख हसीना ने नरेंद्र मोदी के सामने उठाया मुद्दा

Tricity Today | पीएम शेख हसीना ने नरेंद्र मोदी के सामने उठाया सोनिया अख्तर का मुद्दा

Greater Noida News : G-20 कार्यक्रम से बांग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर के लिए मदद की आस बढ़ी है। सोनिया अख्तर के वकील एनपी सिंह का कहना है कि सोनिया अख्तर की तरफ से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को शिकायत भेजी गई थी। इसमें अब शेख हसीना ने अग्रिम कार्रवाई के लिए भारत सरकार को प्रेषित किया है। यह पूरी जानकारी सोनिया अख्तर के वकील ने दी है। सोनिया अख्तर का केस अब सीमा हैदर के वकील एनपी सिंह लड़ रहे हैं। बीते दिनों सोनिया अख्तर ने दिल्ली में एनपी सिंह से मुलाकात की थी। एनपी सिंह वह एडवोकेट है, जो पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का मुकदमा लड़ रहे हैं। इस वकील से अब सोनिया अख्तर मदद ले रही है।

अधिवक्ता एनपी सिंह ने दी जानकारी
एनपी सिंह ने कहा कि बांग्लादेशी हाईकमान को उन्होंने शिकायत भेजी थी। हाईकमान की तरफ से प्रधानमंत्री शेख हसीना को सोनिया अख्तर मामले की पूरी जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री शेख हसीना की तरफ से इस शिकायत पर एक्शन लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया गया है। जिसके बाद सोनिया अख्तर में मदद की आस जग गई है।

6 महीने के वीजा पर आई सोनिया
जानकारी के मुताबिक, सोनिया अख्तर मई 2023 में ग्रेटर नोएडा आई थी, लेकिन इंसाफ का रास्ता नहीं दिखाने के बाद वापस बांग्लादेश चली गई। उन्होंने ऑनलाइन महिला वकील का नंबर तलाश किया था। इसके बाद उनका संपर्क एडवोकेट रेणू सिंह से हुआ। फिलहाल वह एडवोकेट रेणू सिंह के मकान में रह रही है, जो ग्रेटर नोएडा के एक सेक्टर में स्थित है। सोनिया 6 महीने के वीजा पर बांग्लादेश से भारत आई है। 

सौरभकांत और सोनिया की उम्र में 15 साल का फर्क
सोनिया अख्तर का आरोप है कि सौरभ कांत ने अपनी पहली शादी को छुपाते हुए उससे निकाह किया। इसकी फोटो उसके पास उपलब्ध है। सोनिया अख्तर ने अपनी शादी के सबूत नोएडा पुलिस को दिखाएं हैं। इसके बाद पुलिस ने सौरभ कांत से पूछताछ की। अभी तक की जांच में पता चला है कि सौरभ कांत की पहली बीवी के बेटे की उम्र 20 साल है और सौरभ कांत की दूसरी बीवी यानी कि सोनिया अख्तर के बेटे की उम्र केवल सवा वर्ष है। सौरभकांत और सोनिया की उम्र में करीब 15 वर्ष का फर्क है। वहीं दूसरी ओर सौरभ कांत का कहना है कि सोनिया अख्तर ने उसको बांग्लादेश में हनीट्रैप में फंसाया। उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन किया और मुस्लिम बनाकर शादी की थी। कुछ भी उसकी मर्जी से नहीं हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.