भाजपा गौतमबुद्ध नगर ने 11 मंडलों पर चलाया स्वछता अभियान, विजय भाटी बोले- लाखों क्रांतिकारियों ने बलिदान से आज हम आजाद

Gandhi Jayanti 2021 : भाजपा गौतमबुद्ध नगर ने 11 मंडलों पर चलाया स्वछता अभियान, विजय भाटी बोले- लाखों क्रांतिकारियों ने बलिदान से आज हम आजाद

भाजपा गौतमबुद्ध नगर ने 11 मंडलों पर चलाया स्वछता अभियान, विजय भाटी बोले- लाखों क्रांतिकारियों ने बलिदान से आज हम आजाद

Tricity Today | भाजपा गौतमबुद्ध नगर ने 11 मंडलों पर चलाया स्वछता अभियान

Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर मंडल, कासना मंडल, जारचा बादलपुर मंडल, बिसरख मंडल दादरी देहात मंडल, दादरी नगर, दनकौर मंडल और ग्रेटर नोएडा मंडल के 11 मंडलों के 930 बूथों पर जाकर बूथ चलो अभियान (Booth Chalo Campaign) और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की जयंती पर स्वछता अभियान चलाया है।

आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का विशेष योगदान 
इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। आजादी की लड़ाई में लाखों क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया। तब जाकर के हम सबको ये आजादी को प्राप्त हुई है और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देकर भारत को मजबूत बनाने का काम किया है। 

देश की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का फर्ज
उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा देश के सैनिकों का ही फर्ज नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का देश की सुरक्षा करने का फर्ज है। आज ऐसे इस महान देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को हम कोटि-कोटि नमन करते हैं। आज हमारे देश की सरकार उनके चलाए हुए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ये कार्य कर रही है। 

यह भाजपाई मौजूद रहे
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, योगेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र महावीर, सेवानदं शर्मा, बबली नागर, देवा भाटी, कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, पवन त्यागी, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, रिंकु भाटी, अमित शर्मा, राहुल पंडित, पवन रावल, महेश शर्मा, रवि भदौरिया, मनोज भाटी, संजय भाटी, विचित्र तोमर, रजनी तोमर, सुनील सोनक, राजेश ठेकेदार, विकाश चौधरी, राज नागर और जितेंद्र भाटी आदि सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.