गौतमबुद्ध नगर के लाखों लोगों के लिए बुरी खबर, गंगाजल की सप्लाई बंद, अब दिवाली के बाद मिलेगा पानी

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर के लाखों लोगों के लिए बुरी खबर, गंगाजल की सप्लाई बंद, अब दिवाली के बाद मिलेगा पानी

गौतमबुद्ध नगर के लाखों लोगों के लिए बुरी खबर, गंगाजल की सप्लाई बंद, अब दिवाली के बाद मिलेगा पानी

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर शहर में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बुरी खबर है। इस बार दिवाली के मौके पर उनके घर में पानी की किल्लत होगी। घर में आप सभी खुशियां ला सकते हो, लेकिन पानी की किल्लत बरकरार रहेगी। यह एक बड़ी समस्या है। इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने जानकारी दी है। गुरुवार की दोपहर को गंगनहर से नोएडा में आने वाली गंगाजल की सप्लाई बंद कर दी गई है। इसमें काफी हिस्सा ग्रेटर नोएडा का भी है, लेकिन पानी नोएडा से होते हुए ही आता है।

रोजाना गौतमबुद्ध नगर में 200 मिलियन लीटर पानी इस्तेमाल होता
दरअसल, नोएडा और गाजियाबाद शहर में मुरादनगर की पाइपलाइन से गंगाजल की सप्लाई की जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में 400 मिलियन लीटर पानी की खपत होती है। इसमें से 200 मिलियन लीटर पानी गंगाजल से आता है और 200 मिलियन लीटर पानी ट्यूबवेल का है। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी लोकेश म. का कहना है कि गंगनहर की सफाई शुरू हो गई है। जिसकी वजह से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। 

दिवाली होगी प्रभावित
उन्होंने बताया है कि आगामी 13 नवंबर तक मुरादनगर गंगनहर की सफाई होगी। उसके बाद 14 नवंबर को दोबारा से नोएडा के लिए गंगाजल की सप्लाई शुरू की जाएगी। केवल नोएडा ही नहीं बल्कि गाजियाबाद में भी इतने दिनों तक पानी की सप्लाई बंद होगी। जिसकी वजह से लोगों को किल्लत का सामना करना पड़ेगा हालांकि लोकेश म. का दावा है कि पानी की समस्या नहीं होने देंगे। इसको लेकर प्राधिकरण ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारी भी शामिल है। कुल मिलाकर इस बार दिवाली पर नोएडा के निवासियों को पानी की किल्लत होने वाली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.