सम्राट मिहिर भोज पार्क में हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

Greater Noida : सम्राट मिहिर भोज पार्क में हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

सम्राट मिहिर भोज पार्क में हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

Tricity Today | सम्राट मिहिर भोज पार्क में कार्यक्रम

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय 20वें गणेशोत्सव 2023 का शुभारंभ भगवान गणेश के जन्म दिवस (19 सितंबर) से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। जिसका इंतजार ग्रेटर नोएडा वासियों को बेसब्री से रहता है। वैसे तो यह त्योहार भारत के कई इलाकों में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र और कर्नाटक में विशेष धूमधाम से मनाया जाता है। 

कई प्रकार के कार्यक्रम हुए
उसी तर्ज पर ग्रेटर नोएडा में भी गणेश चतुर्थी को वह बड़े धूमधाम और हर्षो उल्लास के साथ सम्राट मिहिर भोज पार्क में मनाया गया। इस मौके पर कई प्रकार के कार्यक्रम किए। डांस और गाने ने लोगों का दिल जीत लिया। श्री गणेश गायन प्रतियोगिता, संकीर्तन भजन, संध्या नवरात्र फाउंडेशन कार्यक्रम, टैलेंट शो, नृत्य प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, मातृशक्ति रंगारंग कार्यक्रम, वृंदावन के रासलीला, फूलों की होली और आर्केस्ट्रा नाइट जैसे कार्यक्रम इस मौके पर हुए।

10 दिनों तक चली पूजा
यह महोत्सव 10 दिनों तक चलता है और गणेशजी की प्रतिष्ठा संपूर्ण भारत में समान रूप से व्याप्त है। इसी दिन जगह-जगह पंडालों में गणपति बप्पा विराजमान हो जाते हैं। बुधवार 28 सितंबर 2023 को हिंदू विधिविधान पूजा के साथ कार्यक्रमों का समापन कर गणेश जी का विसर्जन किया गया। 

ये लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे
भगवान श्रीगणेश की विसर्जन पर अतिथि के रूप में राजवीर सिंह, गुरु रविदास और वेद प्रकाश भाटी आदि मौजूद रहे। श्रीगणेश की पूजा कर जयघोष "गणपति बप्पा मोरिया " के साथ  सैकड़ों भक्तों ने सिटी पार्क में विसर्जन किया गया। इस मौके पर आयोजक के रूप में चन्द्र शेखर गर्ग, वेद प्रकाश भाटी, हरेन्द्र भाटी, जीपी गोस्वामी, राहुल नम्बरदार, दीपक प्रधान, आदित्य घिडियाल, मुकेश शर्म राजवीर सिंह भाटी, भुजंग राव वाडेकर, राजेश शर्मा, देवेश चौधरी और देवेंद्र पाटिल आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.