गौतमबुद्ध नगर भाजपा ने तय किया जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम, पहली बार पार्टी को मिला मौका

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर भाजपा ने तय किया जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम, पहली बार पार्टी को मिला मौका

गौतमबुद्ध नगर भाजपा ने तय किया जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम, पहली बार पार्टी को मिला मौका

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर भाजपा ने तय किया जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम

गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कामयाबी हासिल कर ली है। पांच में से तीन निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवार जीत गए हैं। चौथे निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार को कामयाबी मिली है। एक सीट पर केवल बहुजन समाज पार्टी जीतने में कामयाब हुई है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी को गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत में कामयाबी मिली है। लिहाजा, पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए दावा पेश कर दिया है। इस बार जिला पंचायत की 5 सीटों में से 3 पर गुर्जर बिरादरी के उम्मीदवार जीते हैं। एक पर अनुसूचित जाति और एक निर्वाचन क्षेत्र में जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी नेतृत्व ने गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के लिए अध्यक्ष पद का नाम तय कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बतौर उम्मीदवार वार्ड नंबर 5 से जीत हासिल करने वाले अमित चौधरी को पेश करेगी। पार्टी के पास आवश्यक बहुमत के लिए 3 वोट उपलब्ध हैं। जानकारी मिल रही है कि वार्ड नंबर चार से जीतकर आने वाले सुनील भाटी भी भाजपा को समर्थन दे सकते हैं। उनका भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में कई बड़े नेताओं से अच्छे रिश्ते हैं। कुल मिलाकर पहली बार गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी को अध्यक्ष पद पर कामयाबी तय मानी जा रही है।

आपको बता दें कि रविवार को गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हुई है। जिसमें जिला पंचायत के 5 वार्डों पर भारतीय जनता पार्टी के तीन उम्मीदवार विजयी हुए हैं। एक उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। यह जिला पंचायत उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी जिला पंचायत है, लेकिन उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के चलते गौतमबुद्ध नगर हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है। गौतमबुद्ध नगर में करीब 10 साल बाद केवल 88 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव करवाए गए थे। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोरोनावायरस का संक्रमण होने के बावजूद मतदाताओं ने क्षेत्र सीधी से ज्यादा मतदान किया।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.