गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने 17 और आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की

Bike Boat घोटाला : गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने 17 और आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की

गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने 17 और आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की

Tricity Today | संजय भाटी

बाइक बोट घोटाले में जेल की हवा खा रहे आरोपियों को गौतमबुद्ध नगर जिला एवं सत्र न्यायालय ने एक और बड़ा झटका दिया है। मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने 17 और आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी हैं। इससे पहले करीब 20 आरोपियों की जमानत अर्जी अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है। इस घोटाले के मास्टरमाइंड संजय भाटी समेत 16 आरोपी जेल में बंद हैं।

जिला न्यायालय ने बाइक बोट घोटाले में शामिल 17 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी हैं। इन जमानत याचिकाओं पर विशेष न्यायाधीश वेद प्रकाश वर्मा ने सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया है। जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि बाइक बोट घोटाले में आरोपित दिनेश पांडे की पांच, रेखा की तीन और रविंद्र की तीन मामलों में जमानत खारिज की गई हैं। इसके अलावा आरोपी सुनील, ललित, विनोद, हरीश कुमार, विनोद, राजेश, विशाल, विजय पाल, संजय, राजेश, पुष्पेंद्र, रविंद्र, सचिन और करणपाल की जमानत अर्जी खारिज की गई हैं। इस घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी समेत कई अन्य आरोपियों की पूर्व में जमानत याचिका खारिज हो चुकी हैं।
 

इन लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

  1. मुख्य आरोपी संजय भाटी
  2. राजस्थान से नदबई सीट से कांग्रेस के विधायक जोगिंदर अवाना
  3. नोबल कोऑपरेटिव बैंक के सीईओ पुष्पेंद्र कुमार
  4. सचिन भाटी
  5. आदेश भाटी
  6. विदेश भाटी
  7. दीप्ति बहल
  8. पवन भाटी
  9. राजेश भारद्वाज
  10. करनपाल सिंह
  11. विजयपाल कसाना
  12. भूदेव सिंह
  13. पुष्पेंद्र सिंह
  14. लौकेश सिंह
  15. बीएन तिवारी
  16. बिजेंद्र हुड्डा
  17. रीता चौधरी
  18. अमित सिरोही
  19. जितेंद्र सिरोही
  20. सोहनवीर सिंह
  21. बृजमोहन
  22. संजय बोरा
  23. विनोद कुमार
  24. नरेंद्र
  25. वीरेंद्र मलिक
  26. नरेंद्र तेवतिया
  27. ध्रुव भारद्वाज
  28. देवेंद्र
  29. अनीस-उर-रहमान
  30. बलवंत सिंह
  31. तरुण शर्मा
  32. नदीम फारूख
  33. संजय गोयल
  34. देव राठौर
  35. ललित कुमार
  36. विशाल कुमार
  37. रोहित भाटी
  38. बिहारी गुप्ता
  39. मयंक बलराम
  40. हरनून राजा
  41. नागेंद्र कुमार
  42. रुखसार
  43. अजरा
  44. संजीव
  45. राजकुमार देवी
  46. बबिता देवी
  47. सुनील कुमार
  48. प्रियंका देवी
  49. सनी भारद्वाज
  50. धर्मेंद्र भारद्वाज
  51. शिखा विश्वास
  52. सायना
  53. आरिफ
  54. विनोद चौहान
  55. रिंकू मित्तल
  56. जयवीर पांचालअतुल ठाकुर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.