गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई सेमीफइनल में पहुंचे, जर्मनी के बाद इंडोनेशिया को भी हराया

Tokyo Paralympics BREAKING : गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई सेमीफइनल में पहुंचे, जर्मनी के बाद इंडोनेशिया को भी हराया

गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई सेमीफइनल में पहुंचे, जर्मनी के बाद इंडोनेशिया को भी हराया

Tricity Today | डीएम सुहास एलवाई

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालम्पिक में बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 मुकाबले में दूसरी बार जीत हासिल की है। शुक्रवार की सुबह सुहास एलवाई का मुलाबला इंडोनेशिया के हैरी सुसंन्तो से हुआ, जिसमें उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाड़ी को मात दी। सुहास एलवाई अब सेमीफाइनल में पहुंच गए है। अगला मुलाबला शुक्रवार की दोपहर 1:10 बजे फ्रांस के लुकास मजूर से होगा। 

सुहास एलवाई ने गुरुवार को जर्मनी के खिलाड़ी बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 मुकाबले में निकलास जे पॉट को 21-9, 21-3 से हराया था और अब शुक्रवार को पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी हैरी सुसंन्तो को 21-6, 21-12 से हराया है। लगातार दोनों मैच जीतने के बाद सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालम्पिक के पुरुष सिंगल्स एसएल-4 मुकाबले में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

सुहास एलवाई का मुकाबला आज दोपहर को फ्रांस के लुकास मजूर से होगा। उन्होंने लगातार दूसरी बार मैच जीतकर टोक्यो पैरालम्पिक के सेमीफइनल में अपनी जगह बना ली है। सुहास एलवाई के लगातार दूसरी बार मुलाबला जीतने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। लोगों का कहना है कि "सुहास एलवाई जरूर गोल्ड मेडल लेकर आएंगे।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.