गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर

एक्शन का शनिवार: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो की तलाश जारी, पढ़ें पूरी खबर

Tricity Today | Alok Singh IPS

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध सामग्री जब्त की गई है। पुलिस सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है - 

1 - सेक्टर-20 थाना पुलिस ने हरौला गांव में रहने वाली एक किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाली एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले नूर आलम नामक युवक ने 12 मार्च को बलात्कार किया था। 

पीड़िता के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट 18 मार्च को थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

2 - ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन तथा अवैध हथियार बरामद किया है।

3 - गौतमबुद्ध नगर पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जेवर पुलिस ने शनिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। बदमाश की पहचान हुकुमचंद शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

4 - ग्रेटर नोएडा की थाना फेस-3 पुलिस ने बीत रात गश्त के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए छह मोबाइल फोन, चाकू तथा लूट में प्रयोग होने वाली बाइक बरामद किया है। फेस-3 पुलिस ने ही शुक्रवार की रात राम प्रकाश नामक एक दूसरे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद हुई हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने एनसीआर में वाहन चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

5 - थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला की सोशल मीडिया पर नकली प्रोफाइल बनाकर उनकी अश्लील फोटो डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

6 - शहर के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा शुक्रवार से लापता है। उसके परिजनों ने मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7 - गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र से लापता युवक का शव थाना जारचा क्षेत्र के एक नहर में शुक्रवार शाम मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले की पहचान दानिश (30) के रूप में की गयी है। पुलिस ने उसके परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.