गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सुंदर भाटी गैंग के गुर्गों की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

BIG NEWS : गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सुंदर भाटी गैंग के गुर्गों की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सुंदर भाटी गैंग के गुर्गों की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सुंदर भाटी गैंग के गुर्गों की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पूरे राज्य में गैंगस्टर और माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत माफियाओं की अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्ति कुर्क की जा रही है। इसी सिलसिले में बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधिक माफिया सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य निजामुद्दीन उर्फ़ निजाम उर्फ मुनीम, सत्यवीर बंसल और बृजेश मावी कि पुलिस ने क़रीब 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई निरंतर जारी है। पुलिस अब तक 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को विशेष न्यायालय (पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर) के आदेश पर अवैध तरीके से अर्जित की गई प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है। जिसमें मुनीम और उसके पुत्र के तीन मकान सील कर दिए गए हैं। यह सम्पत्ति नोएडा के सेक्टर-39 में है। एक वेयरहाउस ग्राम हबीबपुर में सील किया गया है। इनकी 4 गाड़ियां जब्त की गई हैं। दूसरे सदस्य सतवीर बंसल की पत्नी के नाम से ग्राम दाउदपुर में 8 बीघा जमीन कुर्क की गई है। इसके अलावा बृजेश मावी का ग्रेटर नोएडा में एक मकान और एक गाड़ी कुर्की की कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम ने तीनों गैंगस्टर की 25 करोड़ रुपये कीमत की चल अचल संपत्ति कुर्क की है। 

डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि गैंगस्टर माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर पुलिस अब तक सुंदर भाटी और अनिल दुजाना गैंग के करीब एक दर्जन सक्रिय सदस्यों की 100 करोड़ से ऊपर कीमत की प्रॉपर्टी कुर्क कर चुकी है। यह प्रॉपर्टी नोएडा, ग्रेटर नोएडा दादरी और गाजियाबाद में कुर्क की गई हैं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.