'कोहरा बहुत घना है भाई धीरे-धीरे जाना', देखिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को कैसे समझा रही गौतमबुद्ध नगर पुलिस

High Alert : 'कोहरा बहुत घना है भाई धीरे-धीरे जाना', देखिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को कैसे समझा रही गौतमबुद्ध नगर पुलिस

'कोहरा बहुत घना है भाई धीरे-धीरे जाना', देखिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को कैसे समझा रही गौतमबुद्ध नगर पुलिस

Tricity Today | देखिए यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को कैसे समझा रही गौतमबुद्ध नगर पुलिस

पिछले तीन दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है। कोहरा बहुत ज्यादा है। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे हो रहे हैं। हादसे रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने अभिनव प्रयोग शुरू किया है। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट, जेवर, सिरसा और दादरी टोल प्लाजा पर स्थानीय पुलिस तैनात की गई है। प्रत्येक वाहन चालक को पुलिसकर्मी समझा रहे हैं, "भाई आगे कोहरा बहुत घना है। धीरे-धीरे जाना, फोग लाइट पूरे समय जलाकर रखनी है। इंडिकेटर और ब्लिंकर का इस्तेमाल करके यात्रा करनी है।"

जेवर और दादरी के सहायक पुलिस आयुक्त समेत एसएचओ और दूसरे पुलिसकर्मी एक्सप्रेस वे पर तैनात हैं। पुलिस वाले यात्रियों को बता रहे हैं कि कोहरा बहुत घना है। धीरे-धीरे जाना है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है। लाउडस्पीकर के जरिए 24 घंटे लोगों को अलर्ट दिया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर आज घना कोहरा है। जेवर में पुलिस टोल प्लाजा पर सभी को जागरूक कर रही है। सभी से अपील कर रही है। पुलिस टोल प्लाजा पर वाहनों को साइड में लगाकर लोगों को समझा रही है।

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा है। जेवर टोल प्लाजा पर भी घना कोहरा है। यमुना एक्सप्रेसवे जेवर टोल प्लाजा के पास एसीपी और जेवर के एसएचओ भारी पुलिस फोर्स लेकर लोगों को घने कोहरे में जागरूक कर रहे हैं। लाउडस्पीकर से वाहन चालकों को धीरे चलने और रुकने की सलाह दी जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा कई दिनों से परेशानी का सबब बना हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.