कालूराम चौधरी अध्यक्ष, नीरज सिंह तंवर बने सचिव

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव : कालूराम चौधरी अध्यक्ष, नीरज सिंह तंवर बने सचिव

कालूराम चौधरी अध्यक्ष, नीरज सिंह तंवर बने सचिव

Tricity Today | नीरज सिंह तंवर & कालूराम चौधरी

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर कालूराम चौधरी ने शानदार जीत हासिल की है। नीरज सिंह तंवर सचिव निर्वाचित हुए हैं। देर रात एल्डर्स कमेटी ने चुनाव परिणाम घोषित किए। इस मर्तबा बार एसोसिएशन में 4 पदों पर महिलाओं ने कब्जा किया है।

कालूराम चौधरी 254 वोटों से जीते
गुरुवार की देर रात एल्डर्स कमेटी ने बार एसोसिएशन चुनाव में परिणामों की घोषणा की है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। मिली जानकारी के मुताबिक कालूराम चौधरी को 760 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उमेश भाटी को 506 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे भंवर सिंह भाटी को 355 वोट मिले हैं। चौथे स्थान पर रहे सूर्य प्रताप सिंह केवल 196 वोट हासिल कर पाए। इस तरह कालूराम चौधरी 254 मतों से विजयी घोषित किए गए हैं।

सचिव पद पर नीरज तंवर ने कामयाबी हासिल की
सचिव पद पर एडवोकेट नीरज तंवर विजयी घोषित किए गए हैं। नीरज तंवर को 1,006 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रजत शर्मा को 605 वोट मिले हैं। तीसरे उम्मीदवार अजीत नागर को 205 वोट मिले हैं। इस तरह सचिव पद पर नीरज सिंह तंवर ने 401 वोटों से जीत हासिल की है।

किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले
अध्यक्ष पद
एडवोकेट कालूराम चौधरी 760 वोट 
एडवोकेट उमेश भाटी 506 वोट
एडवोकेट भंवर सिंह भाटी 355 वोट
एडवोकेट सूर्य प्रताप सिंह 196 वोट 
एडवोकेट कालूराम चौधरी 254 मतों से विजई

सचिव पद
एडवोकेट नीरज तंवर 1,006 वोट
एडवोकेट रजत शर्मा 605 वोट
एडवोकेट अजीत नागर 205 वोट
एडवोकेट नीरज तंवर 401 विजयी हुए।

सांस्कृतिक सचिव
एडवोकेट हेमा 1039 मत
एडवोकेट गरिमा 639 मत
हेमा 400 वोटों से विजयी।

कोषाध्यक्ष
एडवोकेट कविता नागर 1,124 वोट
एडवोकेट मोहन मावी 674 वोट
कविता नागर 450 वोटों से विजयी।

सह सचिव
एडवोकेट आशीष शर्मा 1,395 वोट
एडवोकेट प्रवीण 369 वोट
आशीष शर्मा एडवोकेट 1,026 वोटों से विजयी।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष
एडवोकेट निरोज बाला 1,333 वोट
एडवोकेट मुस्कान 485 वोट
एडवोकेट निरोज बाला 848 वोटों से विजयी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष
एडवोकेट डॉ.राकेश कुमार सिंह 681 वोट
एडवोकेट नरेंद्र कुमार 567 वोट 
एडवोकेट बृजेश शास्त्री 539 वोट
एडवोकेट राकेश कुमार सिंह 114 वोटों से विजयी

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.