गृहमंत्री अमित शाह के एक कॉल पर दिग्गजों ने छोड़ा अखिलेश, राहुल और केजरीवाल का साथ

गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेस नेता मनोज चौधरी भाजपा में शामिल : गृहमंत्री अमित शाह के एक कॉल पर दिग्गजों ने छोड़ा अखिलेश, राहुल और केजरीवाल का साथ

गृहमंत्री अमित शाह के एक कॉल पर दिग्गजों ने छोड़ा अखिलेश, राहुल और केजरीवाल का साथ

Tricity Today | विपक्ष पार्टी के कई नेता हुए भाजपा में शामिल

Greater Noida News : शनिवार का दिन "इंडिया" गठबंधन के लिए वेस्ट यूपी से काफी बुरा साबित हुआ है। पूर्व मंत्री मदन चौहान, आम आदमी पार्टी के नेता संजय चेची के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वैसे तो इनको गृहमंत्री अमित शाह सदस्यता दिलवाने के लिए आ रहे थे, लेकिन बिगड़ते मौसम की वजह से अमित शाह नहीं आ पाए। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन पर कॉल के माध्यम से जनता को संबोधित किया और अमित शाह के एक कॉल पर तीनों दिग्गज भाजपा में शामिल हो गए। 

कौन हैं मनोज चौधरी 
मनोज चौधरी काफी लंबे समय से कांग्रेस में थे। उनको कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। मनोज चौधरी ने कांग्रेस में रहते समय काफी बड़े-बड़े आंदोलन में हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ जितने आंदोलन हुए, उनमें मनोज चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह तुगलपुर गांव के निवासी हैं। मनोज चौधरी कोई और नहीं बल्कि महेंद्र प्रधान के बेटे हैं।

कौन हैं मदन चौहान 
लगातार तीन बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री मदन चौहान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। मदन चौहान लगातार तीन बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक रह चुके हैं। इस समय वह बहुजन समाज पार्टी में थे, लेकिन अब उन्होंने मायावती का भी हाथ छोड़ दिया है। अब मदन चौहान भाजपा में शामिल हो गए हैं। मदन चौहान मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम करम सिंह था। मदन चौहान ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से पढ़ाई की थी। उनकी पत्नी का नाम माला चौहान है और उनके तीन बच्चे हैं। मदन सिंह चौहान समाजवादी पार्टी की तरफ से गढ़मुक्तेश्वर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार तीन बार विधायक बने। वह मनोरंजन विभाग के राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। साथ में उन्होंने ललितपुर जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली है। वर्ष 2022 में वह समाजवादी पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए और गढ़मुक्तेश्वर से चुनाव लड़ा। हालांकि, उनको हार का सामना करना पड़ा।

कौन हैं संजय चेची
बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लता देवी के पति संजय चेची भी भाजपा में आ गए हैं। संजय चेची कोई और नहीं बल्कि बिलासपुर की चेयरमैन लता देवी के पति हैं। संजय चेची आम आदमी पार्टी के नेता थे। उन्होंने वर्ष 2022 में आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। आपको जानकारी के लिए बता दें कि संजय चेची और मनोज चौधरी एक की परिवार से संपर्क रखते है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.