जिले में 6 एसीपी के तबादले, देखिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

नोएडा पुलिस से जुड़ी बड़ी खबर : जिले में 6 एसीपी के तबादले, देखिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

जिले में 6 एसीपी के तबादले, देखिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने अब 6 सहायक पुलिस आयुक्तों को इधर से उधर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसीपी पवन कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम ग्रेटर नोएडा के रूप में नियुक्त किया गया है। 

रामकृष्ण तिवारी को मिली ट्रैफिक की जिम्मेदारी
एसीपी अमित प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (द्वितीय) ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए एसीपी रामकृष्ण तिवारी को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) का नया पदभार सौंपा गया है। एसीपी सुशील कुमार गंगा प्रसाद को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) ग्रेटर नोएडा क्षेत्र नियुक्त किया गया है। 

रमेश चंद्र पांडेय को मुख्यालय भेजा
इसके अलावा एसीपी रमेश चंद्र पांडेय को मुख्यालय से जोड़ा गया है। एसीपी राजकुमार मिश्रा को सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इन नियुक्तियों से उम्मीद है कि गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन और कार्यप्रणाली में अधिक सुधार होगा, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.