योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए सजा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, देखिए खास फोटो सीरीज

Greater Noida : योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए सजा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, देखिए खास फोटो सीरीज

योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए सजा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, देखिए खास फोटो सीरीज

Tricity Today | सजा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय

Greater Noida : मंगलवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (Gautam Buddh University) आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जीबीयू में चल रहे अफ्रीकन छात्रों के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह इस दौरान करीब 2 घंटे विश्वविद्यालय परिसर में बिताएंगे। उन्हें अफ्रीकन छात्रों को संबोधित भी करना है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरे यूनिवर्सिटी परिसर में फसाड लाइट लगाई गई हैं। यह पूरा इंतजाम ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया है। दरअसल, विकास प्राधिकरण अफ्रीकन छात्रों पर शहर का अच्छा प्रभाव डालना चाहता है।

योगी आदित्यनाथ कल आएंगे ग्रेटर नोएडा, फिर जाएंगे गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक बार फिर ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां अफ्रीकी छात्रों के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। गाजियाबाद में प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक होगी। विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री गाजियाबाद से ही लखनऊ के लिए हवाई जहाज से रवाना हो जाएंगे।

दिल्ली में उद्योगपतियों के साथ सीए की बैठक होगी
लखनऊ राज्य मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। जिसके लिए दिल्ली के चाणक्यपुरी में मुख्यमंत्री राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उद्योगपतियों के साथ मंगलवार को बैठक में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चाणक्यपुरी के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश हासिल करना चाहती है।

दिल्ली ग्रेटर नोएडा जीबीयू में आएंगे मुख्यमंत्री
दिल्ली से योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा आएंगे। ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां यूनेस्को की ओर से अफ्रीकी छात्रों का सम्मेलन चल रहा है। मुख्यमंत्री सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे और अफ्रीकी व भारतीय छात्रों को संबोधित करेंगे। वह दोपहर बाद 2:30 पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यूनिवर्सिटी हेलीपैड से 4:35 बजे गाजियाबाद के लिए उड़ान भरेंगे। इस तरह मंगलवार को मुख्यमंत्री का ग्रेटर नोएडा में महज 2 घंटे 5 मिनट का सीमित कार्यक्रम है।

गाजियाबाद में विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गाजियाबाद पुलिस लाइन में लैंड करेगा। सीएम पुलिस लाइन से सीधे रामलीला मैदान जाएंगे। वहां प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन होगा। उसे योगी सम्बोधित करेंगे। इसके बाद गाजियाबाद जिले में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री इसी दौरान गाजियाबाद जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक योगी आदित्यनाथ 4:50 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे। सारे कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वह 7:05 बजे हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से स्टेट प्लेन उन्हें लखनऊ वापस लेकर जाएगा। इस तरह गाजियाबाद में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 2 घण्टे और 15 मिनट का है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.