1,68,924 वोटर करेंगे 5 नगर पंचायत और एक नगर पालिका में लॉकल सरकार का चुनाव, एक क्लिक में पढ़ें खास खबर

गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव : 1,68,924 वोटर करेंगे 5 नगर पंचायत और एक नगर पालिका में लॉकल सरकार का चुनाव, एक क्लिक में पढ़ें खास खबर

1,68,924 वोटर करेंगे 5 नगर पंचायत और एक नगर पालिका में लॉकल सरकार का चुनाव, एक क्लिक में पढ़ें खास खबर

Google Image | गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण के तहत नगर निकाय चुनाव करवाया जा रहा है। आज शाम पांच बजे प्रचार थम गया है। मतलब, उम्मीदवारों ने वोटरों को लुभाने और अपनी खूबियां बताने की हर संभव कोशिश कर ली हैं। अब उनके भाग्य का फैसला 11 तारीख को वोटर करेंगे। जिले की 5 नगर पंचायत और एक नगर पालिका सीट पर आगामी 11 मई को मतदान है। इन सभी 6 नगर निकाय सीटों पर 1,68,924 मतदाता वोट करेंगे।

इस तरह करवाया जाएगा मतदान
चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक वोटिंग होगी। आपको बता दें कि इन सभी 6 सीटों पर 45 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। वैसे जिले में एक और रबूपुरा नगर पंचायत भी है। जिस पर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर शशांक सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। उनके सामने किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसकी वजह से शशांक सिंह की पूरी टीम निर्विरोध चुनी गई है।

दादरी नगर पालिका : 12 उम्मीदवार
उम्मीदवार - चुनाव चिन्ह
अयूब मलिक - समाजवादी पार्टी 
अशोक कुमार शर्मा - कांग्रेस 
आजाद मलिक - राष्ट्रीय लोक दल 
गीता पंडित - भारतीय जनता पार्टी 
रविंद्र सिंह - बहुजन समाज पार्टी 
रीता - आम आदमी पार्टी 
साबुद्दीन - सुलहदेव भारतीय समाज पार्टी
कालूराम - निर्दलीय 
कैलाश कुमार - निर्दलीय
जगभूषण - निर्दलीय
राजूदेव सागर - निर्दलीय 
रिजवाना - निर्दलीय

दनकौर नगर पंचायत : 7 उम्मीदवार
उम्मीदवार - चुनाव चिन्ह
गोरा - समाजवादी पार्टी 
पूनम देवी - बहुजन समाज पार्टी 
राजवती देवी - भारतीय जनता पार्टी 
रजनी - आजाद समाज पार्टी 
रीना - निर्दलीय 
रोशनी - निर्दलीय
संतोष देवी - निर्दलीय

बिलासपुर नगर पंचायत  7 उम्मीदवार
उम्मीदवार - चुनाव चिन्ह
मीना - समाजवादी पार्टी 
सुदेश नागर - भारतीय जनता पार्टी
तरुनम - आजाद समाज पार्टी 
गुलिस्ता अली - निर्दलीय 
नजमा - निर्दलीय 
लता - निर्दलीय
शबाना -निर्दलीय

जेवर नगर पंचायत - 8 उम्मीदवार
उम्मीदवार - चुनाव चिन्ह
औरंगजेब अली - समाजवादी पार्टी 
खुशीराम - कांग्रेस
तेजपाल शांत - बहुजन समाज पार्टी
धर्मेंद्र - भारतीय जनता पार्टी 
रवि राय - आम आदमी पार्टी 
कुरेशिया बेगम - निर्दलीय 
नारायण महेश्वरी - निर्दलीय
वीरपाल - निर्दलीय

जहांगीरपुर नगर पंचायत - 11 उम्मीदवार
उम्मीदवार - चुनाव चिन्ह
एमएस कुरेशी - राष्ट्रीय लोक दल 
जगवीर सिंह - आम आदमी पार्टी 
जयप्रकाश शर्मा - भारतीय जनता पार्टी 
जाने आलम - समाजवादी पार्टी 
फरीईम - बहुजन समाज पार्टी 
अरुण कौशिक - निर्दलीय 
केशव - निर्दलीय 
गजेंद्र - निर्दलीय
मूलचंद शर्मा - निर्दलीय 
सचिन गोयल - निर्दलीय 
संजय कुमार - निर्दलीय

दादरी नगर पालिका : दादरी नगर पालिका से 12 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। इस नगर पालिका में  25 वार्ड हैं। पालिका में कुल 18 मतदान केंद्र और 92 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस सीट पर 51,135 पुरुष और 43,871 महिला वोटर हैं। कुल मिलाकर दादरी नगर पालिका सीट पर 95,006 वोटर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

दनकौर नगर पंचायत : दनकौर नगर पंचायत से 7 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। इस नगर पंचायत में 11 वार्ड हैं। दनकौर नगर पंचायत में कुल 3 मतदान केंद्र और 14 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस सीट पर 7,016 पुरुष वोटर और 6,133 महिला वोटर हैं। कुल मिलाकर दनकौर नगर पंचायत सीट पर 13,149 वोटर हैं।

बिलासपुर नगर पंचायत : बिलासपुर नगर पंचायत से 7 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। इस नगर पंचायत में 10 वार्ड हैं। बिलासपुर नगर पंचायत में कुल 1 मतदान केंद्र और 11 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस सीट पर 4,922 पुरुष और 4,454 महिला वोटर हैं। कुल मिलाकर बिलासपुर नगर पंचायत सीट पर 9,376 वोटर हैं।

जेवर नगर पंचायत : जेवर नगर पंचायत से 8 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। इस नगर पंचायत में 16 वार्ड हैं। जेवर नगर पंचायत में कुल 9 मतदान केंद्र और 37 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस सीट पर 14,747 पुरुष वोटर और 13,114 महिला वोटर हैं। कुल मिलाकर जेवर नगर पंचायत सीट पर 27,861 वोटर हैं।

जहांगीरपुर नगर पंचायत : जहांगीरपुर नगर पंचायत से 11 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। इस नगर पंचायत में 10 वार्ड हैं। जहांगीरपुर नगर पंचायत में कुल 4 मतदान केंद्र और 12 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस सीट पर 4,919 पुरुष और 4,501 महिला वोटर हैं। कुल मिलाकर जहांगीरपुर नगर पंचायत सीट पर 9,420 वोटर हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.