कल होगा 19 वकीलों के भविष्य का फैसला, शाम 5 बजे के बाद चुना जाएगा नया अध्यक्ष

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव : कल होगा 19 वकीलों के भविष्य का फैसला, शाम 5 बजे के बाद चुना जाएगा नया अध्यक्ष

कल होगा 19 वकीलों के भविष्य का फैसला, शाम 5 बजे के बाद चुना जाएगा नया अध्यक्ष

Google Image | gautam budh nagar district court

Greater Noida : जनपद दिवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर का मतदान गुरूवार सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। शाम 5:00 बजे तक मतदान चलेगा। चुनाव कराने के लिए बनी एल्डर्स कमेटी ने मतदान के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। 

शाम 5:00 बजे के बाद होगी वोटों की गिनती
चुनाव एल्डर्स कमेटी के सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि  मतदान के दौरान कोई भी अधिवक्ता अपना मोबाइल अपने पास नहीं रखेगा। मतदान के समय सभी अधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का आईकार्ड साथ में रखेंगे। उन्होने बताया कि शाम 5:00 बजे मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

ये वकील लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव
आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए उमेश भाटी, भवंर सिंह भाटी, सूर्य प्रताप सिंह और कालूराम चौधरी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ब्रिजेश कुमार शास्त्री, नरेंद्र कुमार और डॉ.राकेश कुमार सिंह ने नामांकन किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्री उर्फ मुस्कान और कुमारी निरोज बाला मैदान में हैं। सचिव पद के लिए अजीत सिंह नागर, रजत शर्मा और नीरज तवंर मैदान में हैं।

दो महिलाएं कोषाध्यक्ष पद के लिए मैदान में
सहसचिव प्रशासन पद के लिए प्रवीण कुमार राठौर और आशीष शर्मा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए कविता नागर और मोहन मावी ने नामांकन किया है। सांस्कृतिक सचिव पद के लिए गरिमा शाक्य और हेमा व सह-सचिव पुस्कालय पद के लिए नीलम वर्मा ने नामांकन किया है। उन्होने बताया कि अब नामांकन पत्रों की जांच होगी और 22 दिसंबर को चुनाव होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.