गौतमबुद्ध नगर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक न्याय अधिकारी समेत 2 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, आज बंद रहेगा जिला न्यायालय

BREAKING : गौतमबुद्ध नगर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक न्याय अधिकारी समेत 2 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, आज बंद रहेगा जिला न्यायालय

गौतमबुद्ध नगर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक न्याय अधिकारी समेत 2 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, आज बंद रहेगा जिला न्यायालय

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट

Greater Noida News : मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय बंद रहेगा। जिला न्यायालय में 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके कारण यह फैसला लिया गया है। जिला न्यायालय के जज अशोक कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय बंद रहेगा। मंगलवार को पूरा न्यायालय को सैनिटाइज किया जाएगा। इसलिए मंगलवार को जिला न्यायालय की छुट्टी रहेगी।

मंगलवार को मिले 1,223 नए मामले
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी जनपद में 1,223 कोविड-19 के नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिला गौतमबुद्ध नगर कोरोना संक्रमण के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर वन पर है। यह काफी चिंताजनक बात है।

जिला कोर्ट होगा सैनिटाइजेशन
जिला न्यायालय के जज अशोक कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिला कोर्ट में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें एक न्याय अधिकारी और एक कोर्ट का कर्मचारी शामिल है। मंगलवार को जिला न्यायालय पूर्ण रुप से बंद रहेगा। जिला न्यायालय में मंगलवार को सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके अलावा अगर जिला न्यायालय में कोई भी व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है तो जिला न्यायालय का सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

एक्टिव मरीजों की संख्या 5,779 तक पहुंची
हाईकोर्ट के निर्देशानुसार किसी भी जिले के डीएम को यह निर्देश मिले हैं कि अगर उनको जरूरत लगे तो वह जिला न्यायालय को कुछ दिनों के लिए बंद कर सकते हैं। बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। गौतमबुद्ध नगर में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5,779 हो गई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.