9 बदमाश दबोचे गए, अवैध सामग्री जब्त

गौतमबुद्ध नगर पुलिस की कार्रवाई : 9 बदमाश दबोचे गए, अवैध सामग्री जब्त

9 बदमाश दबोचे गए, अवैध सामग्री जब्त

Tricity Today | 9 बदमाश दबोचे गए अवैध सामग्री जब्त

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के लिए शनिवार का दिन गिरफ्तारियों के लिहाज से सफल रहा। नोएडा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित और आरोपी 9 चोरों-बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश, दो शातिर बदमाश और 6 चोर पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। इन सभी से अवैध हथियार और चोरी-लूट की सामग्री बरामद की गई है। पुलिस सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

1 - गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक बदमाश को थाना बादलपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आज आकाश निवासी गांव जोन सामना को गिरफ्तार किया है। इस बदमाश के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह बदमाश लूटपाट और चोरी की कई वारदातों में इससे पूर्व भी जेल जा चुका है।

2 – नोएडा थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया। थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली टीम ने सेक्टर 12/ 22 चौराहे के पास से जीत मोहम्मद उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस को एक चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह शातिर बदमाश है।

3- ग्रेटर नोएडा की थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने लूटे हुए तीन मोबाइल फोन बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि शनिवार को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मनोज पुत्र सेवकी दास को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने लूटे हुए तीन मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

4- थाना जेवर पुलिस ने शनिवार को एक सूचना के आधार पर 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की चार बाइक तथा घरेलू सामान बरामद किया है। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शनिवार को 6 चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम नीरज, धर्मवीर, सागर, सोनू, विजय, सुभाष है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की 4 बाइक, 1 LPG सिलेंडर, 1 स्टेबलाइजर, 2 अवैध चाकू व 3 तमंचे बरामद किया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.