गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, 50 लोगों को मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, 50 लोगों को मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, 50 लोगों को मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी की जम्बो कार्यकारिणी घोषित

गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बीरसिंह यादव ने सोमवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। पहली बार जिले में 51 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है। अध्यक्ष के अलावा 50 और नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस कार्यकारिणी में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एक महासचिव, 6 उपाध्यक्ष, 15 सचिव और 26 कार्यकारिणी सदस्य हैं। जिला कार्यकारिणी के अलावा दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों के लिए अध्यक्ष और प्रभारी अलग से घोषित किए गए हैं।

सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान  समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष  वीर सिंह यादव ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। इस मौके पर उनके साथ विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव मौजूद रहे। बीर सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नई जिला कार्यकारिणी अनुमोदित कर दी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा, "कार्यकारिणी को पूरी तरह संतुलित रखा गया है। जिले के प्रत्येक हिस्से को प्रतिनिधित्व मिला है। साथ ही सामाजिक रूप से भी यह कार्यकारिणी संतुलित है। समाज के सभी वर्गों को कार्यकारिणी में समाहित किया गया है।"

नवनियुक्त महासचिव श्याम सिंह भाटी ने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष सुरेंद्र नागर और प्रभारी सुधीर तोमर को  नियुक्त किया। जेवर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष राजेश सिरोही और प्रभारी अमित रौनी व रविंद्र प्रधान घोषित किया गया है। विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला कार्यकारिणी में पार्टी के ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। उन्होंने आशा जताई कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

जितेंद्र यादव ने कहा, "भाजपा सरकार की तानाशाही और मनमानी के चलते देश का अन्नदाता खेती किसानी को बचाने के लिए सड़क पर है, लेकिन पूजीपतियों के दबाव में सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र में सरकार बनाने से पूर्व आर्थिक सुधार के बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा ने आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, प्रवक्ता राजकुमार भाटी, नरेंद्र नागर, इंद्र प्रधान और जतन भाटी मौजूद रहे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  1. सुधीर तोमर

उपाध्यक्ष
  1. विनोद लोहिया
  2. औरंगजेब अली
  3. बिजेंद्र नागर
  4. जगबीर नंबरदार
  5. सुनील भाटी
  6. सुधीर भाटी

महासचिव
  1. श्याम सिंह भाटी

कोषाध्यक्ष
  1. अशोक

सचिव
  1. रविन्द्र प्रधान
  2. ठाकुर विशाल सिंह
  3. फिरदौस शहनाज
  4. विकास भनौता
  5. प्रमोद रौनिजा
  6. अनीस अहमद
  7. सुमित राणा
  8. कुंवर नादिर शाह
  9. ओमवीर सेन
  10. रामवीर सोलंकी
  11. यूनुस अली
  12. विजेंद्र चौहान
  13. हारुन सैफी
  14. कपिल सैफी
  15. मिंटी खारी
  16. वीरेंद्र शर्मा

सदस्य
  1. गजेंद्र भाटी
  2. बालेंद्र कौशिक
  3. लक्ष्मण शाहजी
  4. मनोज प्रधान
  5. मुकेश त्यागी
  6. धर्मपाल भाटी
  7. लखन जाटव
  8. कर्मवीर भाटी
  9. सावित्री बाल्मीकी
  10. प्रेमपाल रावल
  11. दलवीर खान
  12. विजय यादव
  13. पप्पू शेख
  14. सुरेश सिंह
  15. अकरम खान
  16. जगदीश प्रजापति
  17. यतेंद्र अत्री
  18. सुदेश भाटी
  19. देवेंद्र नेताजी
  20. शाहरुख खान
  21. यामीन दौला
  22. बलेश्वर बाल्मिकी
  23. मुकेश कुमार 
  24. ऋषिपाल सिंह
  25. शिवकुमार बघेल

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.