जिले के इस टोल प्लाजा पर 24 अतिरिक्त कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा, बिना फास्टैग वाले पांच हजार वाहन बने सिरदर्दी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

गौतमबुद्ध नगरः जिले के इस टोल प्लाजा पर 24 अतिरिक्त कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा, बिना फास्टैग वाले पांच हजार वाहन बने सिरदर्दी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जिले के इस टोल प्लाजा पर 24 अतिरिक्त कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा, बिना फास्टैग वाले पांच हजार वाहन बने सिरदर्दी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Social Media | प्रतीकात्मक तस्वीर

15 फरवरी से पूरे देश में फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि अब भी भारी तादाद में वाहनों में यह सुविधा नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर दादरी के लुहारली टोल प्लाजा पर 24 अतिरिक्त कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। यह सभी टोल से पहले ही बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूल लेंगे। इससे टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी। दरअसल केंद्र सरकार ने 15 फरवरी की रात 12:00 बजे से पूरे देश में इसे अनिवार्य कर दिया है। बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना टैक्स वसूला जाएगा। 

इस बारे में टोल प्लाजा के प्रबंधक अमरेंद्र कुमार झा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टोल पर 20 नए मार्शल और 4 मुख्य मशीन ऑपरेटर को तैनात किया गया है। दरअसल इस टोल प्लाजा पर दोनों तरफ 5-5 बूथ है। यहां से फास्टैग वाली गाड़ियां बेरोकटोक निकल जाएंगी। मगर बिना फास्टैग वाले वाहनों से यहां जाम की स्थिति बन जाएगी। इस वजह से उनसे टोल से पहले ही जुर्माना वसूल कर लिया जाएगा। 

इन प्वॉइंट पर दो-दो ऑपरेटर तैनात किए जाएंगे। जाम से निजात दिलाने के लिए 20 कर्मचारी मुस्तैद रहेंगे। दरअसल इस टोल प्लाजा से रोजाना करीब 27 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें से सिर्फ 13 हजार में फास्टैग लगा होता है। इसके अलावा 2000 वाहन सरकारी होते हैं। जबकि 7000 वाहन स्थानीय निवासियों के हैं। शेष बचे 5 हजार वाहनों से पार पाना बेहद मुश्किल होता है। 

दोनों तरफ बने हैं बूथ
इस टोल प्लाजा पर मुसाफिरों को दोनों तरफ फास्टैग लगाने की सहूलियत दी जाएगी। यह लगाने वाली आठ कंपनियों के कर्मचारी टोल से पहले ही बूथ बना कर मौजूद रहेंगे। ताकि दोनों तरफ से गुजरने वाले वाहन यहां से फास्टैग की सुविधा ले सकें। अगर कोई वाहन चालक इसे लगवाने से मना करेगा, तो उसे हर बार दोगुना जुर्माना देना होगा। 

स्थानीय लोगों को मिलेगी रियायत
फास्टैग में स्थानीय लोगों को छूट दी गई है। टोल प्लाजा के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाकों को लोकल की कैटेगरी में रखा गया है। उनको फास्टैग में छूट दी गई है। हालांकि स्थानीय लोगों ने इस दायरे को बढ़ाने की मांग की है। इससे संबंधित प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है। आखिरी फैसला उन्हें ही लेना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.