दादरी में गीता पंडित निर्णायक स्थिति में पहुंची, अयूब मालिक पर  4,261 मतों की बढ़त

गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव परिमाण : दादरी में गीता पंडित निर्णायक स्थिति में पहुंची, अयूब मालिक पर  4,261 मतों की बढ़त

दादरी में गीता पंडित निर्णायक स्थिति में पहुंची, अयूब मालिक पर  4,261 मतों की बढ़त

Tricity Today | गीता पंडित और अय्यूब मलिक

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की दादरी नगर पालिका के लिए मतगणना अंतिम दौर में चल रही है। तीन चक्र की गिनती पूरी हो चुकी है। चौथे चक्र की गिनती जारी है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक तीन चक्रों की गिनती पूरी होने तक भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की उम्मीदवार गीता पंडित बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक गीता पंडित को 18,131 वोट मिल चुके हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अयूब मालिक को 13,870 वोट मिले हैं। इस तरह गीता पंडित 4,261 मतों से आगे चल रही है।

बाकी पार्टियों के उम्मीदवार बहुत पिछड़े
दादरी में तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी है। बसपा के रविंद्र सिंह को 3,269 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कुमार शर्मा हैं। अशोक को 923 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी आजाद मलिक को 485 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रीता ने 241 वोट हासिल किए हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी साबुद्दीन को केवल 20 वोट मिले हैं। दादरी के रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि तीसरे चक्र में 13,439 वोटों की गिनती की गई है। इनमें से 575 वोट रद्द कर दी गई हैं। कुल मिलाकर तीसरे चक्र में 12,864 वोट विधि मान्य घोषित करते हुए हैं और उम्मीदवारों के खाते में जोड़े गए हैं।

कौन से निकाय पर कितने उम्मीदवार खड़े
जिले की दादरी नगर पालिका में 12 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए और 102 उम्मीदवार वार्ड मेंबर के लिए खड़े हुए। इसी तरीके से जेवर नगर पंचायत में 8 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए और 42 उम्मीदवार वार्ड मेंबर के लिए खड़े हुए। जहांगीरपुर नगर पंचायत में 11 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए और 29 उम्मीदवार वार्ड सदस्य के लिए खड़े हुए थे। दनकौर नगर पंचायत के लिए सात उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए और 36 उम्मीदवार वार्ड मेंबर के लिए खड़े हुए थे। बिलासपुर नगर पंचायत में 7 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए और 23 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के लिए खड़े हुए थे। कुल मिलाकर पूरे जिले में 5 निकायों पर 45 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए और 232 उम्मीदवार वार्ड मेंबर के लिए खड़े हुए थे। जिनके भाग्य का फैसला कल 13 मई शनिवार को होगा।

कौन से निकाय पर कितनी वोटिंग हुई
गौतमबुद्ध नगर के सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि निकाय चुनाव में कुल 57.43% वोटिंग हुई है। जिसमें दादरी नगर पालिका परिषद के लिए 51.88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। जेवर नगर पंचायत में 64.73% लोगों ने मतदान किया है। जहांगीरपुर नगर पंचायत में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। वहां पर 74.01% लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया है। दनकौर नगर पंचायत में 64.28% और बिलासपुर नगर पंचायत में 65.43% वोटिंग हुई है। कुल मिलकर गौतमबुद्ध नगर की सभी 5 निकायों पर 57.43% मतदान हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.