गौतमबुद्ध नगर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने खाया जहर, दो दिन पहले हुई थी मारपीट

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने खाया जहर, दो दिन पहले हुई थी मारपीट

गौतमबुद्ध नगर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री ने खाया जहर, दो दिन पहले हुई थी मारपीट

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के जेआर हॉस्पिटल में भर्ती भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री मोनू गर्ग।

गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री और जेवर कस्बे के रहने वाले मोनू गर्ग ने गुरुवार की देर शाम जहर खा लिया। मोनू गर्ग ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जैसे ही परिजनों को यह जानकारी मिली उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां कड़ी मशक्कत के बाद चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती हालत को संभाला है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले जेवर कस्बे के एक भाजपा नेता ने मोनू गर्ग के साथ अभद्रता और गाली गलौज किया था। इस मामले में मोनू की ओर से जेवर कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

मोनू गर्ग के करीबी लोगों का कहना है कि बुधवार की रात हुई वारदात से वह आहत है। दरअसल, मामले में पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दूसरी ओर आरोपी भाजपा नेता मोनू गर्ग के खिलाफ लगातार कस्बे में अफवाह फैला रहा है। जिससे वह बहुत परेशान हो गया और यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मोनू गर्ग के सहयोगियों का कहना है कि आरोपी भाजपा नेता उसे प्रताड़ित कर रहा है। लोगों से कह रहा है कि वह मोनू गर्ग की हत्या करवा देगा। जेवर में उसे रहने नहीं देगा। यह सारी बातें लोग मोनू कर को बता रहे हैं। जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और उसने शुक्रवार की देर शाम जहर खा लिया। दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मोनू गर्ग खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और जेवर कस्बे के रहने वाले मोनू गर्ग ने कुछ दिनों पहले बीती रात कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। मोनू गर्ग ने बताया था कि मंगलवार की देर शाम करीब 7:30 बजे वह मनोज जैन और संजय जैन के साथ अरिहंत प्रॉपर्टीज के कार्यालय गया था। उनके साथ बॉबी शर्मा भी थे। जब यह लोग वहां बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी मोनू गर्ग के फोन पर कॉल आई। वह कॉल सुनने के लिए कार्यालय से बाहर निकल गए। तभी सामने कैलाश अस्पताल से संजीव शर्मा निकला। संजीव शर्मा भी भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता है। मोनू का आरोप था कि संजीव शर्मा ने उसके साथ गाली गलौज किया। उसने कहा कि बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव है। तुझसे सोशल मीडिया चलवा दूंगा। भद्दी गालियां दीं और मारपीट पर उतारू हो गया। 


 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.