गिरधरपुर डबल मर्डर केस के गवाह की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव का माहौल

ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज मामला : गिरधरपुर डबल मर्डर केस के गवाह की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव का माहौल

 गिरधरपुर डबल मर्डर केस के गवाह की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव का माहौल

Tricity Today | BREAKING NEWS

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिल गई है कि जिस प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई है। वह फरवरी 2021 में हुए डबल मर्डर केस में गवाह था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, बीते फरवरी 2021 में बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गिरधरपुर गांव में प्लॉट विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान सिलक और अमित की हत्या कर दी गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। जिसमें दिख रहा था कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार बदमाश दिनदहाड़े फायरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस प्रॉपटी डीलर की हत्या की गई है, वह गिरधरपुर डबल मर्डर केस में गवाह था।

घटना की जानकारी मिलने पर बादलपुर थाने के एसएचओ और एसीपी मौके पर पहुंच गए हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। गिरधरपुर गांव में आने-जाने वाले हर एक व्यक्ति पर पुलिस निगरानी कर रही है। जहां पर यह वारदात हुई है, उसके आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। वहीं प्रॉपर्टी डीलर के शव को कब्जे में ले लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.