पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, पिता की शिकायत पर देवर समेत 5 गिरफ्तार

Greater Noida : पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, पिता की शिकायत पर देवर समेत 5 गिरफ्तार

पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, पिता की शिकायत पर देवर समेत 5 गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत होगी है। इस मामले में लड़की के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पंखे के फंदे से लटका मिला शव
पुलिस मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाली नीतू (20 वर्ष) का शव बीती रात को उसके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला था। इस पूरी घटना की जानकारी ससुराल पक्ष ने पुलिस को दी। ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती ने आत्महत्या की है।

मृतका के पिता का आरोप 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में लड़की के पिता ने मृतका के पति करन, देवर अर्जुन, मनोज, बबीता और नीरज पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के समय से ही उसकी बेटी के ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.