ग्रेटर नोएडा के एमसी गोपीचंद कॉलेज की लड़कियों ने गाड़े कामयाबी के झंडे

CBSE Result 2023 : ग्रेटर नोएडा के एमसी गोपीचंद कॉलेज की लड़कियों ने गाड़े कामयाबी के झंडे

ग्रेटर नोएडा के एमसी गोपीचंद कॉलेज की लड़कियों ने गाड़े कामयाबी के झंडे

Tricity Today | एमसी गोपीचंद इण्टर कॉलेज की छात्राए

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के एमसी गोपीचंद इण्टर कॉलेज खेड़ी के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज में कक्षा 10 का परिणाम 97.66% और कक्षा 12 का परिणाम 95.32% रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट ने ख़ुशी जाहिर की है। छात्र-छात्राएं भी खुश हैं। लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है।

दसवीं में टॉप पांच स्थानों पर लड़कियां
कॉलेज की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक कक्षा 10 में 95.5% अंकों के साथ चंचल पुत्री इन्द्रजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पूर्वा शर्मा पुत्री पवन कुमार ने 95.16% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान, वंशिका पुत्री प्रवेन्द्र नागर ने 94.5% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान, अवंशिका दीक्षित पुत्री सुशील कुमार ने 94% अंक प्राप्त करके चौथा स्थान और अमीषा नागर पुत्री राजेश नागर ने 91.8% अंक प्राप्त करके पांचवां स्थान प्राप्त किया। ख़ास बात यह है कि दसवीं में टॉप-5 स्थानों पर लड़कियां हैं।

बारहवीं में पायल ने कॉलेज टॉप किया
प्रिंसिपल ने बताया कि कक्षा 12 में पायल पुत्री आदेश कुमार ने 89.2% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर तरुण नागर पुत्र जय कुमार नागर रहे हैं। तरुण ने 89% अंक प्राप्त किए हैं। आशीष कुमार पुत्र सोनू कुमार ने 88% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान, शताक्षी शर्मा पुत्री अभयराम ने 87.6% अंक प्राप्त करके चौथा स्थान, कुणाल पुत्र राम निवास ने 87% अंक प्राप्त करके पांचवा स्थान और गौरव कुमार पुत्र देवेंद्र ने 86% अंक प्राप्त करके छठा स्थान प्राप्त किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.