58 डिब्बों में चावल लेकर 113 मिनट में खुर्जा पहुंची मालगाड़ी, फ्रेट कॉरिडोर पर 75 की रफ्तार से दौड़ा इंजन

Greater Noida : 58 डिब्बों में चावल लेकर 113 मिनट में खुर्जा पहुंची मालगाड़ी, फ्रेट कॉरिडोर पर 75 की रफ्तार से दौड़ा इंजन

58 डिब्बों में चावल लेकर 113 मिनट में खुर्जा पहुंची मालगाड़ी, फ्रेट कॉरिडोर पर 75 की रफ्तार से दौड़ा इंजन

Tricity Today | फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी

Greater Noida/Dadri News : ईस्टर्न और वेस्टर कॉरिडोर को जोड़ने वाली लिंक लाइन पर मालगाड़ी को दौड़ाया गया है। दादरी से खुर्जा के बीच मंगलवार को रेल इंजन 75 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। यह ट्रायल पूरी तरीके से सफल रहा। इससे पहले रेल का इंजन को दौड़कर लिंक लाइन को जांचा जाएगा। आपको बता दें कि इस लाइन के चलने के बाद बहुत फायदा होगा। यह लिंक कई लाइन को जोड़ेगा।

75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इंजन
दादरी और बुलंदशहर में खुर्जा के बीच ईस्टर्न कॉरिडोर की लिंक लाइन बनकर तैयार है। लिंक लाइन से वेस्टर्न कॉरिडोर, एनटीपीसी दादरी और कंटेनर डिपो जुड़ जाएगा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिंक लाइन पर ट्रायल कर रहा है। मंगलवार को लिंक लाइन पर मालगाड़ी को दौड़ाया गया। मालगाड़ी मंगलवार को सुबह 10:55 बजे मालगाड़ी न्यू दादरी से चली और 12:48 बजे खुर्जा पहुंच गई। यह मालगाड़ी कानपुर के लिए रवाना हो गई। ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रयागराज तक पहले ही बन चुका है। यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है।

क्या है लिंक लाइन
अधिकारी ने बताया कि ईस्टर्न कॉरिडोर लुधियाना से कोलकाता तक है। वहीं, वेस्टर्न कॉरिडोर दादरी से मुंबई तक है। इन दोनों कॉरिडोर को जोड़ने के लिए दादरी से खुर्जा बुलंदशहर तक 50 किलोमीटर लम्बे फ्रेट कॉरिडोर लिंक लाइन को बनाया गया है। इस लिंक लाइन को बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ समय पहले इस लाइन पर रेल का इंजन दौड़ाया गया। जिसका ट्रायल पूरी तरीके से सफल हुआ है। अब मालगाड़ी का ट्रायल भी पूरी तरीके से सफल रहा है।

3,375 मीट्रिक टन चावल लदा हुआ था
अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी में 3,375 मीट्रिक टन चावल लगा हुआ था, जो 58 डिब्बे में भरा हुआ था। मालगाड़ी ने कुल 113 मिनट में दादरी से खुर्जा तक का सफर तय किया। पूरी लाइन पर 75 से लेकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाड़ी को दौड़ाया गया। यहां से सीधे मालगाड़ी कानपुर पहुंची।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.