ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा का गांजा तस्कर गिरफ्तार और बाइक लुटेरे को लगी गोली

ग्रेटर नोएडा में गांजा तस्कर गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा का गांजा तस्कर गिरफ्तार और बाइक लुटेरे को लगी गोली

ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा का गांजा तस्कर गिरफ्तार और बाइक लुटेरे को लगी गोली

Tricity Today | बाइक लुटेरे की लगी गोली

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने रविवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। जेवर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह साबौता गांव के कट के समीप एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी तलाशी के दौरान गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया है। दूसरी ओर नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने रविवार की दोपहर मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को सेक्टर-14 में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ मे गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल बदमाश के नाबालिग साथी को भी पकड़ा है।

नोएडा में सेक्टर-8 के निवासी शहबाज ने दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि सेक्टर-6 पुलिस चौकी के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया है। इसके बाद सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश गोल चक्कर से होकर सेक्टर-14 की तरफ भागे हैं। इस पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। सेक्टर-14 नाले के पास बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

इस बदमाश की पहचान दिल्ली के मयूर विहार शशि गॉर्डन निवासी रोहित उर्फ भूरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे एक तमंचा, एक कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की। इसी बीच पुलिस ने उसके नाबालिग साथी को भी दबोच लिया। पुलिस ने उससे लूट का मोबाइल, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। इससे पहले भी आरोपी लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

हरियाणा का गांजा तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया की रविवार की सुबह साबौता कट पर चलाये जा चेकिंग अभियान में सब इंस्पेक्टर शरद यादव, भूपेन्द्र सिंह, रवेन्द्र सिंह पुलिस बल के जवानों के साथ तलाशी अभियान में जुटे हुए थे। जिसमें गांव चांदहट जिला पलवल हरियाणा निवासी सुखबीर को बैग की तलाशी लेने के दौरान दबोच लिया। जिसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। सुखबीर को जिला न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसको जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.