15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : 15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tricity Today | 15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Greater Noida : कोतवाली ईकोटेक-3 पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाशों को आम्रपाली मॉल के पीछे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश हत्या के एक मामले में आगरा से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

एसीपी सूरजपुर पीतम पाल सिंह ने बताया कि आगरा के थाना सैंया में हुई हत्या के मुकदमे में वर्ष 2018 से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश सचिन चौहान निवासी राजपुर कला मैनपुरी के ग्रेटर नोएडा में आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आम्रपाली मॉल के पीछे बदमाश को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गयी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.