जंगल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हुए बदमाश, पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

बेलगाम अपराधी : जंगल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हुए बदमाश, पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

जंगल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हुए बदमाश, पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : कोतवाली जेवर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली (50) वर्षीय महिला रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव के पास  स्थित जंगल में गई थी, जहां चार आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला को इलाज के लिए पहले जेवर में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा की जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली जेवर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली (50) वर्षीय महिला रविवार सुबह गांव के पास स्थित जंगल में किसी काम से गई थी। इस दौरान वहां पहले से ही छुपे हुए 4 आरोपियों ने महिला को पकड़ कर बंधक बना लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला किसी तरीके से वहां से छूटकर गांव पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। महिला की हालत खराब होने पर उसे जेवर कस्बे के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे नोएडा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोतवाली जेवर प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि एक नामजद आरोपी महेंद्र और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांजे के नशे में दुष्कर्म करने का आरोप 
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया है कि पीड़िता गांव के पास स्थित जंगल में अक्सर घास काटने जाया करती थी जिसके चलते वह रविवार सुबह भी गई थी। इस दौरान गांव में ही पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला आरोपी जंगल में जानवर चराने गया था। पुलिस को पता चला है कि मुख्य आरोपी गांजा का नशा करने का आदी है। संभवत गांजे के नशे में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की कई टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.