दो बच्चों के पिता ने 4 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा : दो बच्चों के पिता ने 4 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दो बच्चों के पिता ने 4 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना (Dadri Police Station) क्षेत्र में एक शर्मशार घटना सामने आई है। कोट गांव के पास रहने वाली 4 साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म (Rape) किया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। इस मामले में पुलिस ने दादरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।   

ग्रेटर नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के कोट गांव के पास वाली 4 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले विनोद नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी दो बच्चों का पिता है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पीड़िता के घर के बराबर में ही रहता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.