49वीं पीएसी परिवार ने मनाया तीज महोत्सव

ग्रेटर नोएडा: 49वीं पीएसी परिवार ने मनाया तीज महोत्सव

49वीं पीएसी परिवार ने मनाया तीज महोत्सव

Tricity Today | 49वीं पीएसी परिवार ने मनाया तीज महोत्सव

  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं एडीजी पीएसी अजय आनंद की पत्नी 
  • कार्यक्रम में पीएसी में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के परिवार के लोग हुए शामिल 
     
Greater Noida: सावन माह में महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला तीज महोत्सव गुरुवार को  49वीं वाहिनी पीएससी गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवार द्वारा मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य करते हुए झूला झूल कर उत्साह के साथ उत्सव मनाया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में ADG PAC अजय आनंद की पत्नी पूनम सिंह मौजूद रहीं। 

49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर की सेनानायक कल्पना सक्सेना ने बताया कि वामा सारथी- उत्तर प्रदेश फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा सेक्टर Omicron-1 में पीएसी और पुलिस में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए गुरुवार को "तीज महोत्सव" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने की। इस दौरान 49 पीएसी में तैनात सिपाहियों के परिवार की महिलाओं और बच्चों ने सावन और भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर धूमधाम से उत्सव मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बच्चों ने झूला झूलकर सावन का गीत गाते हुए जमकर आनंद उठाया। इस दौरान कई महिला पुलिस अधिकारी और अधिकारियों की पत्नी के साथ ही कर्मचारी के घर परिवार की महिलाएं भी शामिल हुईं। इनमें 49वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक कल्पना सक्सेना, नोएडा जोन में तैनात एडीसीपी रणविजय सिंह की पत्नी संगीता सिंह, सहायक सेनानायक अनिल समानिया की पत्नी सुधा समानिया, सैन्य सहायक अनिल यादव की पत्नी ऊषा यादव, एसीपी महिला सुरक्षा द्वितीय रजनी समेत कई महिला पुलिस अधिकारी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक सेनानायक स्नेहलता ने किया। महोत्सव में शामिल हुए बच्चों को गिफ्ट और उत्कृष्ट नृत्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.