शराब तस्करी के लिए पेट्रोप पंप से लाखों की लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, 1 लाख 75 हजार रुपए बरामद

ग्रेटर नोएडा : शराब तस्करी के लिए पेट्रोप पंप से लाखों की लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, 1 लाख 75 हजार रुपए बरामद

शराब तस्करी के लिए पेट्रोप पंप से लाखों की लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, 1 लाख 75 हजार रुपए बरामद

Tricity Today | पेट्रोल पंप कर्मियों से लाखों की लूटपाट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल

शुक्रवार की दोपहर को ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कुछ दिनों पहले एक पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटपाट करने वाले बदमाश को गोली मारी है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बदमाश की कब्जे से लुटे गए 1 लाख 75 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी की अपराधिक हिस्ट्री निकालने में जुट गई है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस की पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटपाट करने वाले एक बदमाश आरव भाटी उर्फ योगी उर्फ योगेश्वर निवासी सकीपुर से डाढ़ा गोल चक्कर से 120 फुट सर्विस रोड पर मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश आरव भाटी को गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरव भाटी के कब्जे से पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटे गए 1,75000 हजार रुपए, एक सेंट्रो गाड़ी और एक पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बीते 8 जनवरी को बीटा-2 थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मियो की बाईक में सेन्ट्रो कार से टक्कर मारकर 02 लाख रूपये की लूट की गई थी। 

बदमाश आरव भाटी ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। इससे पहले ही रेकी की थी। बदमाश ने बताया कि उसने शराब तस्करी करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनका मक़सद लूट की रकम से शराब खरीद कर लाते और उसे बेचकर मोटा मुनाफा कमाते। शराब तस्करी करने के लिए उन्होंने पहले रेकी की और फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया किस शुक्रवार को आरोपी लूटी गई रकम से हरियाणा शराब खरीदने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.