धर्मांतरण रोधी कानून के तहत एक युवक गिरफ्तार, 10 दिनों में 5 लोग गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : धर्मांतरण रोधी कानून के तहत एक युवक गिरफ्तार, 10 दिनों में 5 लोग गिरफ्तार

धर्मांतरण रोधी कानून के तहत एक युवक गिरफ्तार, 10 दिनों में 5 लोग गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश के नए धर्मांतरणरोधी कानून के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में इस कानून के तहत दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विशाल पांडेय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने क्षेत्र में एक 20 साल के युवक ने दूसरे धर्म की लड़की को अपना वास्तविक नाम और धर्म छुपाकर कथितरूप से प्रेम जाल में फसांया और फिर उसका शोषण करना चाहता था। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। 

आपकों बता दें कि 10 दिनों पहले भी सूरजपुर कस्बे में एक दलित परिवार को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाली एक विदेशी महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। कस्बे के लोगों का आरोप था कि पकड़े गए आरोपियों ने दलित परिवार को जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया था। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.