शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा : शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

Tricity Today | Symbolic photo

Greater Noida : कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ट्रैवेल मालिक पर आरोप लगाया है कि वह करीब 6 साल से महिला को शादी का झांसा देकर उसके उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। इस दौरान महिला के एक 3 साल की बेटी भी हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली बीटा-2 के सेक्टर गामा-2 में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि मकोड़ा गांव में रहने वाला एक ट्रैवेल मालिक वर्ष 2015 से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई संबंध बनाए। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। युवक ने महिला से बच्चे के जन्म के बाद शादी की बात कही लेकिन वर्तमान में महिला की बेटी 3 साल की हो गई है फिर भी उसने शादी नहीं की। लेकिन पिछले कुछ दिनों से शादी करने के लिए महिला के दबाव बनाने पर युवक ने उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

कोतवाली बीटा-2 प्रभारी रामेश्वर कुमार ने बताया महिला जिस युवक पर आरोप लगा रही है। वह उसके साथ अपनी मर्जी से लिव-इन में रह रही थी। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.