चार साल के भांजे का अपहरण करने वाला आरोपी सौतेला मामा गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : चार साल के भांजे का अपहरण करने वाला आरोपी सौतेला मामा गिरफ्तार

चार साल के भांजे का अपहरण करने वाला आरोपी सौतेला मामा गिरफ्तार

Tricity Today | आरोपी सौतेला मामा गिरफ्तार

Greater Noida : कोतवाली नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाली एक महिला के चार वर्षीय बेटे का 4 जुलाई को अपहरण हो गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को परी चौक के पास से गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मासूम को परिजनों को सौप दिया है। आरोपी की पहचान एटा निवासी रोशन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी सौतेली बहन के बच्चे का अपहरण किया था। 

कोतवाली नॉलेज पार्क प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अपनी सौतेली बहन के बच्चे का चार जुलाई को अपहरण करके ले गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। आरोपी बच्चे को लेकर जयपुर, जोधपुर समेत कई शहरों में गया था। वह प्रत्येक बार राह चलते किसी अनजान व्यक्ति के फोन से पीड़िता को कॉल करता था। कॉल करने के बाद आरोपी तुरंत अपना ठिकाना बदल देता था। 

इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को शनिवार को परी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया आरोपी रोशन ने अपनी सौतेली बहन के बेटे का अपहरण किसलिए किया था इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है, आरोपी से पूछताछ कर की जा रही।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.