शादी के 15 साल बाद पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप

ग्रेटर नोएडा : शादी के 15 साल बाद पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप

शादी के 15 साल बाद पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली के मौहल्लें मेवातियान में एक महिला को अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करना उस समय भारी पड़ गया जब पति ने महिला की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस शुरूवात में मामले को आत्महत्या का बता रही थी हालांकि बाद में मायके पक्ष का दबाव बनने पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

जनपद अलगीढ़ के छोटा जंवा के रहने वाले डोरी लाल ने अपनी बेटी बिृजेश (30) की शादी करीब पंद्रह वर्ष पूर्व कस्बे के मेवातियान मोहल्लें में प्रमोद से की थी, दोनों के दो बेटे है। मायके पक्ष के लोगों के मुताबिक प्रमोद पिछले कुछ वर्षों से शराब का आदि हो चुका था उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी चल रहे थे। अवैध संबंधों को लेकर दंपति में आए दिन झगड़ा होता था। रविवार देर रात को इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसी दौरान प्रमोद ने आक्रोश में उसका गला घोट दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

ससुर के हस्तक्षेप के बाद बच सकती थी जान
दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। रविवार को भी झगड़ा हो रहा था इसी दौरान प्रमोद के बड़े बेटे ने दादा से जाकर झगड़े की बात कही। मगर बुजुर्ग ने आए दिन का विवाद होने के कारण उसे गंभीरता से नहीं लिया और महिला की मौत हो गई। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.