अल्फा-वन आरडब्ल्यूए ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पौधों के प्रति सेक्टर वासियों को किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा : अल्फा-वन आरडब्ल्यूए ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पौधों के प्रति सेक्टर वासियों को किया जागरूक

अल्फा-वन आरडब्ल्यूए ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पौधों के प्रति सेक्टर वासियों को किया जागरूक

Tricity Today | अल्फा-वन आरडब्ल्यूए ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने रविवार को ब्रह्माकुमारियों के साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर के अशोक वाटिका पार्क में आयोजित किया गया।  

इन प्रजातियों के पौधे लगाए गए
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सेक्टर में अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक किया। करीब 150 पौधे लगाए गए। जिसमें पीपल, आमला, जामुन, अशोक, नीम और मोहरसरी आदि प्रजातियों के पौधे शामिल है। सभी सेक्टर वासियों को पर्यावरण के प्रति पौधा लगाकर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी दी गई। सेक्टर अल्फा-वन के अध्यक्ष शेरसिंह भाटी ने बताया कि पूरे सेक्टर में हर घर को एक नया पौधा लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। उसकी परवरिश भी स्वयं करेंगे। 

यह लोग रहे उपस्थित 
इस मौके पर संस्था के संरक्षक सुशील नागर, जितेंद्र भाटी, महासचिव संजय नागर, कोषाध्यक्ष गिरीश शर्मा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, ज्योति सिंह, योगेश नागर, डॉ.आईबी सिंह और अमृता दीदी ब्रह्मकुमारी बहनों ने संकल्पों के साथ पौधारोपण किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.