एक्वा लाइन के रूट में जल्दी हो सकता है बदलाव, लोगों को मिलेगा फायदा

ग्रेटर नोएडा मेट्रो से बड़ी खबर: एक्वा लाइन के रूट में जल्दी हो सकता है बदलाव, लोगों को मिलेगा फायदा

एक्वा लाइन के रूट में जल्दी हो सकता है बदलाव, लोगों को मिलेगा फायदा

Google Photo | Symbolic Photo

Aqua Line Metro News :  नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो (Aqua Line Metro) के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। इस सेवा को लेकर कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के इस रूट पर फास्ट मेट्रो सेवा 2 महीने से अधिक वक्त से चल रही है। 8 फरवरी से फास्ट मेट्रो सेवा की शुरुआत हुई थी। अब नोएडा मेट्रो रेल निगम (Noida Metro Rail Corporation) फास्ट मेट्रो सेवा की समीक्षा करेगा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (NMRC) फास्ट मेट्रो के संचालन के दौरान लाभ उठाने वाले यात्रियों और उनके बोर्डिंग स्टेशनों की समीक्षा कर रहा है।

कुछ और स्टेशनों पर हो सकता है मेट्रो का ठहराव
एनएमआरसी ने 8 फरवरी से एक्वा लाइन पर फास्ट मेट्रो सेवा की शुरुआत की थी। प्रत्येक सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे और फिर शाम 05:00 बजे से 08:00 बजे तक मेट्रो 10 स्टेशनों पर नहीं रुकती है। इससे नोएडा के प्रारंभिक सेक्टर-51 स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन के बीच सफर में 9 मिनट कम समय लगता है। समय की बचत होने के कारण फास्ट मेट्रो लोगों को पसंद आ रही है। एनएमआरसी की ओर से बताया जा रहा है कि लोगों की मांग पर अब एक्वा लाइन की फास्ट मेट्रो का ठहराव कुछ और स्टेशनों पर किया जाएगा।

अभी इन 10 मेट्रो स्टेशन पर नहीं रुकती फास्ट मेट्रो
  • सेक्टर 50
  • सेक्टर 101
  • सेक्टर 81
  • सेक्टर 83
  • सेक्टर 143
  • सेक्टर 144
  • सेक्टर 145
  • सेक्टर 146
  • सेक्टर 147
  • सेक्टर 148

अभी ऐसे होता है फास्ट मेट्रो का संचालन
8 फरवरी से पहले नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक का सफर 45 मिनट और 43 सेकेंड में पूरा होता था। 8 फरवरी को फास्ट मेट्रो शुरू हुई। यह ट्रेन शुरू होने से यह दूरी 36 मिनट 40 सेकंड में तय होती है। इससे यात्रियों के करीब 9 मिनट बचते हैं। दफ्तर या फिर अन्य काम से नोएडा और दिल्ली आने वालों को समय की यह बचत लुभा रही है। 

विरोध कर रहे कई सेक्टर और सोसायटी
इस बीच मेट्रो स्टेशन से सटे कई सेक्टर और सोसायटियों के निवासी फास्ट मेट्रो का विरोध कर रहे हैं। लोग मेट्रो को हर स्टेशन पर रोकने की मांग कर रहे हैं। नोएडा की 7-एक्स सेक्टर की कई सोसायटियों के लोग मेट्रो के सामान्य संचालन की मांग कर रहे हैं। यहां रह रहे लोगों ने एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक ऋतु महेश्वरी को पत्र भी दिया है। एनएमआरसी ने 7-एक्स सोसाइटी के लोगों से कहा है कि मेट्रो ट्रेन के नजदीकी स्टेशन से फास्ट मेट्रो ट्रेन के स्टेशन तक ई-रिक्शा भी चलाया जा सकता है। जैसे सेक्टर-51 पर ब्लू लाइन को जोड़ने के लिए चलाया जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.