पतवाड़ी से वापस लौटा अथॉरिटी का बुलडोजर, किसानों ने किया हंगामा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : पतवाड़ी से वापस लौटा अथॉरिटी का बुलडोजर, किसानों ने किया हंगामा

पतवाड़ी से वापस लौटा अथॉरिटी का बुलडोजर, किसानों ने किया हंगामा

Tricity Today | पतवाड़ी से वापस लौटा अथॉरिटी का बुलडोजर, किसानों ने किया हंगामा

Greater Noida West : गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट एरिया के पतवाड़ी गांव में सरजीत यादव की आबादी तोड़ने गए ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी के अतिक्रमण दस्ते का किसानों ने विरोध किया। जिसके चलते अथॉरिटी के बुलडोजर को वापस लौटना पड़ा है। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रवक्ता डाॅ.रूपेश वर्मा ने बताया कि पतवाड़ी गांव में किसान सरजीत यादव की पुरानी आबादी बनी हुई है। गांव के खसरा संख्या 1341में आबादी का निस्तारण नहीं हो पाया है। किसान कई साल से अथाॅरिटी के चक्कर लगा रहा है। उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

डाॅ.रूपेश वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह ग्रेटर नोएडा अथाॅरिटी का अतिक्रमण हटाओ दस्ता सरजीत सिंह की आबादी को तोड़ने पहुंचा। इस बात की जानकारी जब अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं को लगी तो भारी संख्या में किसान मौके पर पहुच गए। किसानों ने विरोध किया। जिसके चलते दस्ते को वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि पतवाड़ी गांव के प्रकरणों की सुनवाई एसीईओ की अध्यक्षता में बनी कमिटी ने की थी। लेकिन फैसला अभी तक नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को किसान सभा के आंदोलन के दौरान हुई वार्ता में सीईओ रितु महेश्वरी ने इस बात पर सहमति जताई थी कि जब तक किसानों की आबादियों का निस्तारण नहीं हो जाता है तब तक आबादियों की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। 6 प्रतिशत आबादी के प्लाॅट भी आबादियों में नियोजित नहीं किए जाएंगे। इसके बावजूद 21 फरवरी को गबरी मुखिया की पुश्तैनी आबादी को तोड़ने के लिए और आज 16 मार्च को सरजीत यादव की पुश्तैनी आबादी तोड़ने के लिए अथॉरिटी के अधिकारी टीम के साथ पहुंच गए। अथाॅरिटी की नाजायज हरकतों की वजह से किसानों के हक मर रहे हैं। आबादियों की लीजबैक रोक दी गई है। 10 प्रतिशत आबादी के प्लाॅट नहीं दिए जा रहे हैं। 15  मार्च को किसान दादरी विधायक तेजपाल नागर के घर का घेराव कर चुके हैं। 

रुपेश ने कहा कि बताया कि 23 मार्च को प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी के साथ शाम 4 बजे वार्ता का समय रखा गया है। इसके बावजूद अथाॅरिटी का बुलडोजर किसानों की आबादियों को तोड़ने पहुंच रहा है। किसानों की मांगों को 23 मार्च को पूरा नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस मौके पर किसान साभ के संयोजक वीर सिंह नागर ने चेतवानी देते हुए कहा कि अथाॅरिटी किसानों की बनी आबादियों को तोड़ना बंद करे। नोएडा में किसानों पर जबरन आईपीसी की धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है। अथॉरिटी ऐसी हरकतें करना बंद करे। किसानों को दबाकर बिल्डर और पूंजीपतियों को जमीन देना बंद करे।

इस मौके पर धर्मवीर यादव, भोपाल यादव, राम सिंह यादव, सुरेश यादव, प्रधान महाराज सिंह, सरजीत यादव, पप्पू यादव, ब्रह्मजी, जितेंद्र, नितिन चैहान और अजयपाल भाटी समेत सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.