FIR के 15 दिन बाद तक नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित पक्ष का आरोप- ‘जानबूझकर देरी कर रही बादलपुर पुलिस’

ग्रेटर नोएडा: FIR के 15 दिन बाद तक नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित पक्ष का आरोप- ‘जानबूझकर देरी कर रही बादलपुर पुलिस’

FIR के 15 दिन बाद तक नहीं हुई कार्रवाई, पीड़ित पक्ष का आरोप- ‘जानबूझकर देरी कर रही बादलपुर पुलिस’

Google Image | FIR के 15 दिन बाद तक नहीं हुई कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के बिशनूली गांव में हुए मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष को अब भी कार्रवाई का इंतजार है। पीड़ितों की तरफ से भूपेंद्र भाटी की पत्नी सरिता भाटी ने गांव के ही 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इसमें आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए। बादलपुर थाना पुलिस ने भी भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 323, 352 और 452 के तहत मामला पंजीकृत किया था। लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस जानबूझकर मामले को लटका रही है। अगर जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पीड़ित थाने पर प्रदर्शन करेंगे।

अकेले देखकर मारपीट शुरू की
FIR में पीड़ित की तरफ से सरिता भाटी ने कहा है कि, बीते 21 मई को उनके पति भूपेंद्र भाटी खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही भोला (नरेंद्र), विक्रम, शिवम, सौरव, प्रवीण, मोनू, गिन्नी, सोनू, रचित समेत कुल 15 आरोपियों ने उनके पति पर हमला बोल दिया। उन्हें मारने-पीटने लगे। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फ्रैक्चर भी हुआ है। इसी दौरान पीड़िता पानी लेकर खेत पर गई। तब आरोपी भूपेंद्र भाटी को बुरी तरह मारपीट रहे थे। किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें घर लाया गया। इस दौरान आरोपियों ने घर आकर ईंट पथराव किया।

15 लोगों के खिलाफ दर्ज है मामला
इसमें पीड़िता की सास भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में बिजेंद्र भाटी और सुरेंद्र भाटी ने पीड़िता के देवर के साथ भी मारपीट की। इस घटना के बाद से पूरा परिवार खौफ में है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी बादलपुर पुलिस को दी। पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। पीड़ितों का कहना है कि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। इस दौरान अगर उनके परिवार में किसी के साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी इन आरोपियों की होगी। देखना है बादलपुर थाना पुलिस इस पर कब एक्शन लेती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.